जंतर-मंतर से संसद तक फिर कूच, अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान
नई दिल्ली: नीट (NEET) पेपर लीक और देश की शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर पिछले एक महीने से जारी धरना सोमवार को अचानक उग्र हो गया। यह प्रदर्शन 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) के बैनर तले आयोजित किया गया था। इस बीच, सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने मंगलवार को भी अपना 'संसद मार्च' जारी रखने की घोषणा की है।
पुलिस कार्रवाई का असर लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज तक पहुँचा
सोमवार शाम को जंतर-मंतर और संसद मार्ग पर 'चलो संसद मार्च' के प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए पुलिस ने कार्रवाई की। इस दौरान अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस से बचने के चक्कर में शाम चार से पांच बजे के बीच प्रदर्शनकारियों का एक बड़ा समूह लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज (LHMC) के परिसर में घुस गया, जिससे कॉलेज परिसर में भी हड़कंप मच गया।
सोशल मीडिया पर चोट और मारपीट के दावों का पुलिस ने किया खंडन
दूसरी ओर, दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रही कुछ ख़बरों का पूरी तरह से खंडन किया है। इंटरनेट पर दावा किया जा रहा था कि प्रदर्शन के दौरान गीतांजलि नाम की 12 साल की बच्ची के साथ मारपीट की गई, उसके बाल खींचे गए और उसके सिर में चोट आई है। साथ ही 40 से 50 अन्य युवाओं के सिर फटने की ख़बरें भी फैलाई जा रही थीं। दिल्ली पुलिस ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि ये सभी दावे झूठे और भ्रामक हैं। पुलिस ने लोगों से ऐसी किसी भी अफ़वाह पर ध्यान न देने की अपील की है।
राहुल गांधी के समर्थन में कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के इस्तीफे की उठी मांग
रीवा में जेल से छूटते ही दिखाई दबंगई, पुलिस ने दो बदमाशों को सिखाया सबक; 8 तमंचे बरामद
साइबर ठगी पर सख्त राजस्थान सरकार, बैंकों को ‘जीरो टाइम लैग’ का लक्ष्य
दमोह से जबलपुर मायके पहुंची महिला की फांसी से मौत, जांच शुरू
'2025-26 का सर्विस चार्ज बाकी', इंदौर नगर निगम ने मेट्रो कंपनी को भेजा 8 करोड़ का बिल
CJP मार्च के घायलों से अस्पताल पहुंचे राहुल गांधी, सरकार पर साधा निशाना
जल संकट से बेहाल पाकिस्तान, कनाडा से मांगी आपात सहायता
पैसों के लालच में रची गई खौफनाक साजिश, महिला की हत्या का पुलिस ने किया पर्दाफाश
मध्य प्रदेश में यूनिफॉर्म सिविल कोड को मंजूरी, विधानसभा से बिल पारित