क्राइम पर जयपुर पुलिस की सख्ती, रेप आरोपी, जुआरियों और गैस माफिया पर कार्रवाई
जयपुर — पूर्वी जयपुर के खोह नागोरियान थाना पुलिस ने अपराधियों और वांछितों पर नकेल कसते हुए सोमवार को ताबड़तोड़ कार्रवाई की। पुलिस टीम ने एक ही दिन में कार्रवाई करते हुए अलग-अलग गंभीर मामलों में कुल नौ आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। पुलिस आयुक्त सचिन मित्तल और पुलिस उपायुक्त रंजीता शर्मा के निर्देश पर थाना प्रभारी प्रकाश बिश्नोई के नेतृत्व में इस विशेष अभियान को अंजाम दिया गया।
नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी चढ़े हत्थे
पुलिस की सबसे बड़ी सफलता 12 वर्षीय बच्ची के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में मिली। इस मामले में कार्रवाई करते हुए 21 वर्षीय आरोपी उमेश तेली उर्फ गोलू को दबोच लिया गया। इसके अलावा, एक महिला से मारपीट करने और उसकी लज्जा भंग करने के आरोप में 23 वर्षीय हितेश कसाणा को भी तफ्तीश के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है।
अवैध जुए और सट्टेबाजी पर पुलिस का प्रहार
सार्वजनिक स्थानों पर जुआ खेलने और सट्टेबाजी करने वालों के खिलाफ भी शिकंजा कसा गया। पुलिस ने पर्ची से सट्टा चलाने वाले आदित्य नाम के आरोपी को धर दबोचा और उसके पास से 10 हजार रुपये बरामद किए। वहीं ताश के पत्तों पर दांव लगा रहे तीन अन्य जुआरियों को रंगे हाथों पकड़कर उनसे 1,400 रुपये जब्त किए गए।
रिहायशी इलाके में अवैध गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़
आम जनता की जान से खिलवाड़ करने वाले अवैध कारोबारियों पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सुरेश चंद बैरवा को गिरफ्तार किया। आरोपी बड़े घरेलू सिलेंडरों से अवैध रूप से छोटे सिलेंडरों में गैस भरने का खतरनाक काम कर रहा था। पुलिस प्रशासन ने साफ किया है कि सुरक्षा के लिए खतरा बनने वाली ऐसी गतिविधियों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
5 हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर और वारंटी गिरफ्तार
विशेष टीम ने चाकसू थाने के कुख्यात हिस्ट्रीशीटर सलीम खान को भी दबोचने में सफलता पाई है। 38 आपराधिक मामलों में नामजद सलीम पर 5,000 रुपये का इनाम घोषित था। इसी कड़ी में पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे तीन स्थायी वारंटियों को भी पकड़कर अदालत में पेश करने की प्रक्रिया पूरी की।
राशिफल 22 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
किसान अब उन्नत तकनीक की ओर अग्रसर, पैडी ट्रांसप्लांटर विधि से धान रोपाई
मध्यप्रदेश पुलिस का नशे के विरुद्ध सख्त प्रहार
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम सामाजिक न्याय की सबसे बड़ी गारंटी : खाद्य मंत्री राजपूत
अपनी मेहनत और समर्पण से बड़वानी बन रहा देश में कृषि, उद्यमिता एवं नवाचार का उदाहरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
निर्वाचन तैयारियां एवं स्वीप गतिविधियां तेज
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिले पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीस कम्पनी के पदाधिकारी
निर्माणाधीन सुरंग हादसे से मचा हड़कंप, 10 मजदूरों की गई जान
कांग्रेस के प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, राहुल-अखिलेश समेत कई नेता हिरासत में