महतारी वंदन योजना बनी आत्मनिर्भरता का आधार
रायपुर : राज्य शासन की जनकल्याणकारी महतारी वंदन योजना ग्रामीण महिलाओं के जीवन में आर्थिक सुरक्षा, आत्मनिर्भरता और आत्मसम्मान का नया आधार बन रही है। सक्ति जिला के विकासखंड सक्ती के ग्राम पंचायत डोडकी निवासी गनेशी साहू इस योजना से लाभान्वित होकर आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ी हैं। योजना के तहत उन्हें मिलने वाली मासिक सहायता राशि नियमित रूप से सीधे उनके बैंक खाते में जमा हो रही है और अब तक उन्हें 29वीं किस्त प्राप्त हो चुकी है।
स्वास्थ्य, पौष्टिक आहार और आवश्यक घरेलू जरूरतों को करती हैं पूरी
गनेशी साहू बताती हैं कि योजना से प्राप्त राशि ने उनके जीवन में आर्थिक स्थिरता का एहसास कराया है तथा दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति में महत्वपूर्ण सहयोग दिया है। वे इस राशि का उपयोग मुख्य रूप से अपने स्वास्थ्य, पौष्टिक आहार और आवश्यक घरेलू जरूरतों पर करती हैं। इससे न केवल उनके स्वास्थ्य में सकारात्मक सुधार हुआ है, बल्कि परिवार पर पड़ने वाला आर्थिक बोझ भी कम हुआ है।
महतारी वंदन योजना ने महिलाओं में आत्मविश्वास, आत्मसम्मान बढ़ाया
गनेशी साहू का कहना है कि महतारी वंदन योजना ने महिलाओं में आत्मविश्वास, आत्मसम्मान और निर्णय लेने की क्षमता को मजबूत किया है। आज वे परिवार के आर्थिक निर्णयों में सक्रिय भागीदारी निभा रही हैं। उनके अनुसार यह योजना केवल आर्थिक सहायता तक सीमित नहीं है, बल्कि महिलाओं को सम्मान, आत्मनिर्भरता और सशक्तिकरण की नई पहचान भी प्रदान कर रही है।
गनेशी साहू ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य शासन की यह योजना ग्रामीण महिलाओं के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रदेश की हजारों महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं और अपने परिवार के साथ-साथ समाज एवं राज्य के समग्र विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं।
एशिया कप जीतने के बाद भारतीय टीम का बड़ा फैसला, नकवी के हाथ से ट्रॉफी लेने से किया इनकार
हेमंत खंडेलवाल ने मिट्टी से बनी गणेश प्रतिमा खरीदी, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
कोहली के शरीर पर बने टैटू का क्या है राज? स्याही का हर निशान बताता है अलग पहचान
एशिया कप फाइनल का ड्रामा अभी खत्म नहीं, ट्रॉफी विवाद पर फिर आमने-सामने BCCI और नकवी
‘सामाजिक चुनौतियों को समझें युवा’, RSS के प्रदीप जोशी ने सुरक्षा को लेकर किया जागरूक
भोपाल में 40 पासपोर्ट ने बढ़ाई चिंता, एयरपोर्ट और सीपोर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
प्रसूता को नहीं मिली एंबुलेंस, दर्द से कराहती महिला को पिकअप से अस्पताल ले गए परिजन
Gen-Z से राहुल गांधी का पुराना कनेक्शन, पांच साल पहले इंदौर में शो के जरिए की थी बातचीत
बॉलीवुड में नई जोड़ी का कमाल! मोहित सूरी और रामू लेकर आ रहे हैं रोमांटिक गैंगस्टर ड्रामा
गोविंदा संग अफेयर की खबरों पर नीलम कोठारी का बड़ा खुलासा, बोलीं- मेरे माता-पिता…