शिक्षकों के लिए राहत, CM कैशलेस चिकित्सा योजना से जुड़ने वालों का आंकड़ा 5.40 लाख पार
लखनऊ| उत्तर प्रदेश में शिक्षक समुदाय और उनके आश्रितों के स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए शुरू की गई महत्वाकांक्षी 'मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना' को लेकर शिक्षकों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। बीते 8 जुलाई को वाराणसी से बेसिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग के लिए इस योजना के औपचारिक शुभारंभ के बाद से अब तक करीब 45 प्रतिशत पात्र शिक्षकों ने अपनी ई-केवाईसी प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी कर ली है। इस प्रकार अब तक 5.40 लाख से अधिक शिक्षक इस स्वास्थ्य योजना से जुड़ चुके हैं।
लाखों शिक्षकों और उनके आश्रितों को मिलेगा सीधा लाभ
राज्य के बेसिक, माध्यमिक और उच्च शिक्षा विभागों के कुल 12,89,018 शिक्षकों तथा उनके आश्रित परिजनों को इस योजना का सीधा लाभ मिलना है। इनमें से अब तक 5,40,878 शिक्षकों और उनके आश्रितों की ई-केवाईसी पूरी करते हुए उन्हें 'मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा सुविधा योजना' के अंतर्गत पंजीकृत किया जा चुका है।
विभागीय आंकड़ों के अनुसार, अकेले बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत अब तक 4,57,390 लाभार्थियों ने अपनी ई-केवाईसी पूर्ण कर ली है, जबकि शेष पात्र शिक्षकों के पंजीकरण की प्रक्रिया युद्धस्तर पर जारी है। स्कूल शिक्षा विभाग की महानिदेशक मोनिका रानी ने जानकारी दी है कि कैशलेस चिकित्सा योजना के दायरे में सभी पात्रों को लाने के लिए ई-केवाईसी का यह अभियान तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है।
माध्यमिक और उच्च शिक्षा में भी तेज हुआ अभियान
-
माध्यमिक शिक्षा: इस विभाग के कुल 1,47,543 पात्र लाभार्थियों में से अब तक 65,754 शिक्षकों की ई-केवाईसी पूरी हो चुकी है।
-
उच्च शिक्षा: गत 26 जुलाई को आगरा से उच्च शिक्षा विभाग के लिए शुरू की गई इस योजना के तहत अब तक 17,734 लाभार्थियों ने अपनी ई-केवाईसी पूरी कर ली है, जो इस श्रेणी के कुल पात्र लाभार्थियों का लगभग 47 प्रतिशत हिस्सा है।
एशिया कप फाइनल का ड्रामा अभी खत्म नहीं, ट्रॉफी विवाद पर फिर आमने-सामने BCCI और नकवी
‘सामाजिक चुनौतियों को समझें युवा’, RSS के प्रदीप जोशी ने सुरक्षा को लेकर किया जागरूक
भोपाल में 40 पासपोर्ट ने बढ़ाई चिंता, एयरपोर्ट और सीपोर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
प्रसूता को नहीं मिली एंबुलेंस, दर्द से कराहती महिला को पिकअप से अस्पताल ले गए परिजन
Gen-Z से राहुल गांधी का पुराना कनेक्शन, पांच साल पहले इंदौर में शो के जरिए की थी बातचीत
बॉलीवुड में नई जोड़ी का कमाल! मोहित सूरी और रामू लेकर आ रहे हैं रोमांटिक गैंगस्टर ड्रामा
गोविंदा संग अफेयर की खबरों पर नीलम कोठारी का बड़ा खुलासा, बोलीं- मेरे माता-पिता…
21 NDA राज्यों में UCC लागू करने के बयान से बढ़ा विवाद, कांग्रेस ने BJP को घेरा
कार खरीदारों के लिए बड़ी खबर! भारत-ईयू एफटीए से घटेगा शुल्क, जानें किन कारों को फायदा
राहुल गांधी के 80% भारतीय मांसाहारी बयान पर BJP भड़की, ब्रिक्स को लेकर भी साधा निशाना