सागर शराब कांड में पुलिस की कार्रवाई, 30 हजार के इनामी आरोपी को मुठभेड़ में पकड़ा
सागर। बंडा जहरीली शराब कांड के नामजद आरोपी शिवांजय राजपूत को पुलिस ने एक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने का प्रयास किया, जिसके बाद पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लग गई।
पुलिस पर फायरिंग और जवाबी कार्रवाई
पुलिस टीम जब आरोपी शिवांजय राजपूत को दबोचने पहुंची, तो उसने सरेंडर करने के बजाय पुलिस पर गोली चला दी। आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा की गई फायरिंग में आरोपी घायल हो गया। पैर में गोली लगने के बाद पुलिस ने उसे तुरंत हिरासत में ले लिया और इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया।
मामले में सख्त पुलिस कार्रवाई
सागर जिला प्रशासन और पुलिस जहरीली शराब कांड में शामिल अपराधियों पर लगातार शिकंजा कस रही है। इस मामले में फरार चल रहे अन्य मुख्य आरोपियों की तलाश में पुलिस की कई टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।
ब्रिक्स घोषणापत्र पर सहमति के बाद राजनाथ सिंह का बड़ा बयान, भारत के नेतृत्व की सराहना
रतलाम में तेंदुए की मौत से सनसनी, ग्रामीणों के पीछे दौड़ने का वीडियो वायरल; पैरों में बंधी थी रस्सी
जयपुर के दो-दो वार्डों में भाजपा-कांग्रेस का कब्जा, अजमेर में किसने मारी बाजी?
करंट लगने से गई कंप्यूटर ऑपरेटर की जान, मुआवजे की मांग को लेकर परिजनों का चक्काजाम
MP के मेधावी छात्रों के लिए खुशखबरी, 16 सितंबर को सीएम मोहन यादव बांटेंगे 7500 से ज्यादा स्कूटी
उज्जैन के गणेश मंदिर में उल्टा स्वास्तिक बनाने का राज, मन्नत पूरी होने से जुड़ी है खास मान्यता
MP में फिर बदला मौसम का मिजाज, उज्जैन-ग्वालियर समेत इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी