CBSE बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित – छात्र-छात्राओं की मेहनत रंग लाई!
CBSE Result 12th: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम मंगलवार को घोषित कर दिया गया है। इस बार पास प्रतिशत 88.39 फीसदी रहा है। छात्र अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट जैसे cbse.gov.in, cbseresults.nic.in, results.cbse.nic.in और results.gov.in पर जाकर देख सकते हैं। छात्र रोल नंबर, एडमिट कार्ड आईडी, स्कूल कोड और जन्म तिथि जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके अपने स्कोर की जांच कर सकते हैं।
CBSE Result 12th Out:17 रीजन में विजयवाड़ा टॉप पर
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं के नतीजे घोषित कर दिए हैं। इस बार पास प्रतिशत 88.39 फीसदी रहा है। 17 रीजन में विजयवाड़ा 99.60 फीसदी के साथ टॉप पर है। वहीं दूसरा स्थान पर त्रिवेंद्रम है। जहां 99.32 फीसदी बच्चे पास हुए हैं।
CBSE Result 2025 Class 12 Out: दिल्ली का इतना फीसदी रहा रिजल्ट
इसके अलावा प्रयागराज अंतिम 17वें पायदान पर रहा। यहां का पास प्रतिशत 79.53 फीसदी रहा। जबकि दिल्ली वेस्ट का 95.37, दिल्ली ईस्ट का 95.06, चंडीगढ़ का 91.61, पंचकूला का 91.17, देहरादून का 83.45 फीसदी रिजल्ट रहा है। देशभर में जवाहर नवोदय विद्यालय का रिजल्ट सबसे अच्छा रहा है। यहां पास प्रतिशत 99.29 फीसदी रहा है। निजी स्कूल का 87.94 फीसदी के साथ सबसे कम है। जबकि सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल का रिजल्ट 91.57 फीसदी रहा।
CBSE बोर्ड मेरिट लिस्ट जारी नहीं करता है। इसके अलावा रिजल्ट में कोई टॉपर भी घोषित नहीं की जाती है। बोर्ड सभी स्कूलों और शैक्षणिक संस्थानों को ये निर्देश भी देता है कि किसी भी बच्चे को स्कूल या जिले का टॉपर घोषित न करें।
CBSE Result 12th Out: लड़कियों ने मारी बाजी
पिछले साल की तुलना में पास होने वालों का प्रतिशत 0.41% बढ़ा है। लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है। लड़कियों का पास प्रतिशत 91% से ज्यादा रहा, जो लड़कों से 5.94% अधिक है।
CBSE Result: ऐसे कर सकेंगे रिजल्ट चेक
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट (cbseresults.nic.in या cbseresults.nic.in) पर जाएं।
होमपेज पर प्रदर्शित "CBSE बोर्ड परिणाम 2025" लिंक पर क्लिक करें।
आवश्यक फील्ड में अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
परिणाम डाउनलोड करें और भविष्य में उपयोग के लिए प्रिंटआउट ले लें।
88.39 फीसदी रहा इस बार CBSE कक्षा 12 का परिणाम
CBSE कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2025 के लिए उत्तीर्ण प्रतिशत 88.39% रहा। परीक्षा के लिए कुल 17,04,367 छात्रों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 16,92,794 उपस्थित हुए और 14,96,307 उत्तीर्ण घोषित किए गए। इसके अलावा, पिछले वर्ष का उत्तीर्ण प्रतिशत 87.98% था। इसलिए, पिछले वर्ष की तुलना में कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2025 में 0.41 अंकों की मामूली वृद्धि हुई है।
जानें बीते छह साल में कब-कब हुआ परिणाम घोषित
CBSE बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जल्द ही जारी किया जाएगा। दोनों कक्षाओं का परिणाम एकसाथ जारी होगा। पिछले साल का रिजल्ट 13 मई को घोषित हुआ था। अगर हम पिछले 6 सालों पर नजर डालें तो CBSE बोर्ड का रिजल्ट अक्सर मई में आता रहा है। लेकिन कोरोना के दौरान यह अगस्त और जुलाई महीने में आया। साल 2019 में 6 मई को, साल 2020 में 13 जुलाई को, 2021 में 3 अगस्त को, 2022 में 22 जुलाई को, 2023 में 12 मई को और 2024 में 13 मई को परिणाम घोषित हुए थे।
राशिफल 24 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना बनी आर्थिक संबल
बाल श्रम पर जीरो टॉलरेंस, हर मुक्त बच्चे के पुनर्वास पर होगा विशेष फोकस
महिला एशियन चैंपियनशिप की तैयारियों को लेकर मंत्री सारंग नाथुबरखेड़ा अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का किया निरीक्षण
समान नागरिक संहिता को व्यापक जनसमर्थन
माँ चन्द्रहासिनी आरोग्य धाम बनेगा जनसेवा का नया केंद्र : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
धमतरी जिले में 200 एकड़ से बढ़ाकर 600 एकड़ तक औषधीय खेती के विस्तार का लक्ष्य
मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई
इंदौर और विकास हैं एक दूसरे के पर्याय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कृषि में छत्तीसगढ़ का नया अध्याय बनाया धमतरी जिले ने