डोटासरा बोले- पर्ची आई और पढ़ दिए सवाल
जयपुर। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने फिर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पर निशाना साधा है उन्होंने कहा कि पर्ची आई और आपने दस सवाल पढ़ दिए. पहले आप राजस्थान की जनता से जुड़े दस सवालों का जवाब दीजिए. उन्होंने राजस्थान के विभिन्न मुद्दों से जुड़े दस सवाल भी पूछे। गोविंद सिंह डोटासरा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट में लिखा, पर्ची आई और मुख्यमंत्री ने 10 सवाल पढ़ दिए, मीडिया से कोई सवाल नहीं लिया आपको सवाल पूछना ही आता है या जवाब देना भी? 9 महीने से प्रदेश की सत्ता में भाजपा है और भजनलाल शर्मा मुख्यमंत्री, इसलिए राजस्थान की जनता आपसे 10 सवाल पूछ रही है, उनका जवाब दीजिए. पहले जनता के इन सवालों का जवाब दीजिए।महिला अपराध और बच्चियों से दरिंदगी कब रुकेगी?, बिगड़ती कानून व्यवस्था से आमजन को सुरक्षा कब मिलेगी?, उदयपुर के छात्र देवराज, डिंपल मीना और बाबूलाल बैरवा को न्याय कब मिलेगा?, किरोड़ी लाल मीना के इस्तीफे पर निर्णय की स्थिति कब स्पष्ट होगी?, पानी की किल्लत और बिजली की कटौती से मुक्ति कब मिलेगी?, सरकारी नौकरी और बेरोजगारों को भत्ता कब मिलेगा?, किसानों को फसल का रूस्क्क और त्रस्ञ्ज से छूट कब मिलेगी?, पेट्रोल और डीजल के दाम हरियाणा के बराबर कब होंगे?, ईआरसीपी और यमुना जल समझौते का पानी कब मिलेगा?, आमजन में बढ़ता सामाजिक असंतोष और तनाव कब घटेगा?
'द केरल स्टोरी' के निर्देशक की आगामी फिल्म ‘चरक’ का टीजर रिलीज, अंधविश्वास पर सवाल उठाती है कहानी
दुल्हन बनीं पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर? कथित बॉयफ्रेंड के साथ किया डांस; जानें वायरल वीडियो की सच्चाई
महाशिवरात्रि के दिन पुजारी की निर्मम हत्या, धारदार हथियार से चलती बाइक पर किया हमला
प्रियांक खड़गे का राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप
'किंग' के लिए अभिषेक बच्चन ने अपनाया नया लुक, क्या खलनायक की भूमिका में नजर आएंगे अभिनेता
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अगले 7 दिन मौसम स्थिर, दिन में हल्की गर्मी और सुबह धुंध के आसार
सशक्त ऐप से बिलासपुर पुलिस की बड़ी सफलता, 10 दिन में 29 चोरी के वाहन बरामद
रोहित शेट्टी के घर गोलीबारी मामले में बड़ा एक्शन, क्राइम ब्रांच ने राजस्थान से छह आरोपियों को किया गिरफ्तार
सुकमा-बीजापुर सीमा पर सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई... ट्रैक्टर समेत IED को किया बरामद
दिल्ली पुलिस का मजेदार पोस्ट, पाकिस्तान की हार पर लिया तंज