बालिकाएं समर्थ, सशक्त व स्वावलंबी बनें-देवनानी
जयपुर । विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि भारतीय नारी सदैव से समर्थ, सशक्त और स्वालम्बी रही हैं। भारतीय इतिहास एवं प्राचीन ग्रंथ हजारों ऐसे उदाहरणों से भरे पड़े है जहां महिलाओं ने अपने आत्मबल, चरित्रबल और शक्ति से समाज के सामने एक सशक्त उदाहरण प्रस्तुत किया। वर्तमान युग में भी बालिकाओं को ऐसे ही समर्थ व सशक्त भूमिका निभानी होगी। बालिकाएं स्वयं को सशक्त कर देश, समाज व परिवार की रक्षा और सुरक्षा का बीड़ा उठाएं।
विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने अजमेर जिले के केसरगंज स्थित चाचीजी की स्कूल में बालिकाओं को आत्मरक्षा के लिए दण्ड वितरण कार्यक्रम मे कहा कि भारतीय सनातन संस्कृति में महिलाओं का विशिष्ट योगदान व महत्व रहा है। भारतीय महिलाओं ने अपनी विद्वता एवं वीरता से समाज के समक्ष हजारों अनूठे और अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किए है। भारतीय नारी देश के ग्रंथों और इतिहास में मुख्य भूमिका में रही है। सदियों से हम उनकी वीरता, उनकी विद्वता एवं उनकी सहृदयता से प्रेरित और प्रोत्साहित आए है। समाज ने उनसे सभी को एक सूत्र में बांधकर रखना सीखा है। नारी की सशक्त भूमिका, जो भारतीय संस्कृति में रही है, उसने पूरे विश्व को प्रेरणा दी है।
छतरपुर में एम्बुलेंस न मिलने से 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल
सीएम मोहन यादव ने की गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात
Mohan Yadav ने Amit Shah से की मुलाकात, निगम-मंडल नियुक्तियों पर चर्चा
Indian National Congress नेत्री उर्मिला साकेत की नाराजगी, अधिकारी को पहनाया भाजपा का पट्टा
रायपुर में साइबर फ्रॉड का नया तरीका, डेबिट कार्ड-आधार दिखवाकर ठगी
Holi 2026: राजसमंद में फागोत्सव की धूम, फूलों की होली में रंगा पूरा शहर
होली से पहले खाद्य विभाग सख्त, मिष्ठान भंडार और रेस्टोरेंट पर छापेमारी
Chhattisgarh में 109 करोड़ से 5 सड़कों के निर्माण को मंजूरी
Report: क्या ग्रीन स्टील का इस्तेमाल होने से कार्बन उत्सर्जन हो रहा कम? जानें रिपोर्ट का दावा
Bulandshahr में कांग्रेस नेत्री पूनम पंडित पर जानलेवा हमला