Rajasthan में तेज हुई गर्मी, 14 शहरों में पारा 33°C पार
जयपुर। राजस्थान में गर्मी ने अब रफ्तार पकड़ ली है। शुक्रवार को प्रदेश के 14 शहरों में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक दर्ज किया गया। बीकानेर और चूरू सहित कई शहरों में तापमान सामान्य से ऊपर रहा। जयपुर, अलवर, सीकर और पिलानी में भी पारा करीब 2 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ गया।
अगले कुछ दिनों तक मौसम रहेगा साफ
हालांकि दोपहर बाद मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिला। जयपुर, सीकर, चूरू और झुंझुनूं समेत कई इलाकों में आंशिक बादल छाए रहे। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना है। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में आसमान साफ रहा और तेज धूप निकली। देर शाम सीकर, चूरू, झुंझुनूं, नागौर, जयपुर, अलवर और कोटा संभाग के कुछ क्षेत्रों में हल्के बादल दिखाई दिए।
बाड़मेर रहा सबसे गर्म
मौसम विज्ञान केंद्र, नई दिल्ली के दो सप्ताह के पूर्वानुमान के मुताबिक पश्चिमी और उत्तरी राजस्थान में तापमान सामान्य से 3 से 4 डिग्री अधिक रहने का अनुमान है, जिससे गर्मी और तेज हो सकती है। सबसे अधिक गर्मी बाड़मेर में दर्ज की गई, जहां अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके बाद जैसलमेर और चित्तौड़गढ़ में 34.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
पश्चिमी जिलों में ठंडक लगभग खत्म
दिन के साथ अब रातें भी गर्म होने लगी हैं। पश्चिमी जिलों में ठंडक लगभग खत्म हो चुकी है। फलोदी में न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। बाड़मेर में 20.5, चित्तौड़गढ़ में 19.4, जैसलमेर और जोधपुर में 18.4 तथा बीकानेर में 18.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। इन शहरों में रात के समय भी सर्दी का असर लगभग समाप्त हो गया है।
राशिफल 24 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना बनी आर्थिक संबल
बाल श्रम पर जीरो टॉलरेंस, हर मुक्त बच्चे के पुनर्वास पर होगा विशेष फोकस
महिला एशियन चैंपियनशिप की तैयारियों को लेकर मंत्री सारंग नाथुबरखेड़ा अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का किया निरीक्षण
समान नागरिक संहिता को व्यापक जनसमर्थन
माँ चन्द्रहासिनी आरोग्य धाम बनेगा जनसेवा का नया केंद्र : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
धमतरी जिले में 200 एकड़ से बढ़ाकर 600 एकड़ तक औषधीय खेती के विस्तार का लक्ष्य
मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई
इंदौर और विकास हैं एक दूसरे के पर्याय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कृषि में छत्तीसगढ़ का नया अध्याय बनाया धमतरी जिले ने