‘धुरंधर’ फिल्म पर सियासत तेज, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने जताया विरोध
कोटा। भाजपा के स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ पहुंचे और कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने कोटा में बनने वाले भाजपा कार्यालय की आधारशिला रखी। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह कार्यालय राजस्थान का सबसे बड़ा भाजपा कार्यालय होगा और भाजपा अब एक छोटे पौधे से बड़े वृक्ष के रूप में उभरी है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की देश और दुनिया में उपलब्धियों की भी तारीफ की।
2047 तक विकसित देश बनेगा भारत
मदन राठौड़ ने कहा कि भारत 2047 तक विकसित देश बन जाएगा। उन्होंने विपक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस देश में अफवाहें फैला रही है और अराजकता फैलाने की कोशिश कर रही है। भाजपा के हर कार्यकर्ता जनता के बीच रहकर सच फैलाने और भ्रम दूर करने का काम कर रहा है।
कांग्रेस राज में हुआ फिल्मों का विरोध
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस ने एक फिल्म धुरंधर का जमकर विरोध किया। फिल्मों का विरोध करने का कोई मतलब नहीं बनता। मैंने सदन में बोला है कि कांग्रेस के राज में हमारे देश के ऐसे वित्त मंत्री भी रहे हैं जिन्होंने हिंदुस्तान में नोट छापने की मशीन बनाने का ठेका यूरोप की उस कंपनी को दिया। जिसने पाकिस्तान को नोट छापने की मशीन दी और जब वह वित्त मंत्री मशीन लेकर हिंदुस्तान आ रहे थे तो उन्होंने दुबई में इमरजेंसी लैंडिंग की और दुबई में उस मशीन की कॉपी कुछ पाकिस्तानी लोगों को दे दी जो नोट छापने में कामयाब हो गए, लेकिन सरकार बदलते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐतिहासिक फैसला लेकर नोटबंदी कर दी और उस मशीन को बेकार कर दिया। कश्मीर फिल्म का विरोध किया अब धुरंधर के दोनों भागों का विरोध कर रही है। इससे साफ पता लगता है कि उनमें राष्ट्रभक्ति नहीं है। यदि कोई व्यक्ति ऐसी फिल्मों का विरोध कर रहा है तो साफ पता लगता है कि चोर की दाढ़ी में तिनका है।
राजनीति से सुरों तक, मलयेशियाई पीएम ने हिंदी गीत गाकर दिल्ली में बांधा समां
डारियो अमोडेई ने उठाया एआई सुरक्षा का मुद्दा, विकास की रफ्तार कम करने की मांग
आज एमपी के 18 जिलों में तेज बारिश के आसार, IMD ने जारी किया मौसम अलर्ट
आरजेडी की उम्मीदवार सूची से नाराज कांग्रेस, बिहार में फिर सामने आई गठबंधन की खटास
ममता बनर्जी के लिए बागी टीएमसी गुट ने खोले दरवाजे, नंदीग्राम में उम्मीदवार नहीं उतारने का ऐलान
ब्रिक्स मंच पर दिखी गर्मजोशी, पीएम मोदी ने सिर्फ एक नेता को लगाया गले
इबोला ने कांगो में मचाई तबाही, 7 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित
भारतीय मूल की महिला की हत्या से सनसनी, एयरटैग से पीछा कर घर में घुसा आरोपी
ब्रिक्स ओपन सेशन आज 10:50 बजे, चार देशों के राष्ट्राध्यक्षों से मिलेंगे पीएम मोदी
सागर शराब कांड: तीन आरोपियों के शस्त्र लाइसेंस रद्द, हथियार जमा करने के निर्देश