राजस्थान पर्यटन ने आईटीबी बर्लिन— 2025 में शानदार शोकेस का अनावरण किया
जयपुर 4 मार्च। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी के निर्देशन में राजस्थान पर्यटन की फेवरेट टूरिस्ट डेस्टिनेशन की पहचान निर्मित हो रही है। आईटीबी बर्लिन— 2025 में भी इसी की बानगी दिख रही है। राज्य पर्यटन विभाग ने 4 से 6 मार्च तक आयोजित होने वाले आईटीबी बर्लिन— 2025 में एक बार फिर अपने पर्यटन उत्पादों और अनुभवों का शानदार प्रदर्शन आज प्रारंभ किया।
आईटीबी बर्लिन— 2025 में राजस्थान पर्यटन मंडप का आधिकारिक उद्घाटन जर्मनी में भारतीय राजदूत श्री अजीत गुप्ते ने किया।
इस वर्ष बर्लिन में राजस्थान पर्यटन प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व श्री आनंद त्रिपाठी, अतिरिक्त निदेशक और श्री उपेन्द्र शेखावत, उप निदेशक, पर्यटन विभाग, राजस्थान सरकार ने किया। उक्त पर्यटन अधिकारियों के साथ-साथ पैलेस ऑन व्हील ट्रेन के प्रतिनिधि, एफएचटीआर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री सुरेंद्र सिंह शाहपुरा, राजस्थान के ट्रैवल ट्रेड से 8 कॉ— एक्ज़िबिटर भी इस वर्ष आईटीबी में भाग ले रहे हैं।
तीन दिनों के दौरान राज्य के पर्यटन अधिकारी राजस्थान में पर्यटन को और बढ़ावा देने के लिए टूर ऑपरेटरों, ट्रैवल एजेंटों, मीडिया और अन्य पर्यटन हितधारकों के साथ 40 से अधिक निर्धारित बैठकें करेंगे।
राजस्थान पर्यटन कई वर्षों से आईटीबी में नियमित भागीदार रहा है। विश्व स्तर पर सबसे बड़े यात्रा व्यापार शो में से एक के रूप में, आईटीबी बर्लिन राजस्थान की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, राजसी किलों, जीवंत त्योहारों और वैश्विक दर्शकों के लिए आतिथ्य की समृद्ध परंपरा को प्रदर्शित करने के लिए एक आदर्श और दुनिया का सबसे बड़ा यात्रा मंच प्रदान करता है।
यूरोप के ट्रैवल एजेंटों, मीडियाकर्मियों, प्रभावशाली लोगों और ब्लॉगर्स के अलावा अन्य गणमान्य व्यक्ति भी राजस्थान मंडप का दौरा कर रहे हैं। आयन्नीम्मा के मेयर और डिप्टी मेयर ने भी राजस्थान मंडप का दौरा किया।
रफ्तार का कहर: पठानकोट में बस ने चार को कुचला, गुस्साई भीड़ ने बस में लगाई आग
वकीलों का फूटा गुस्सा, दिल्ली घटना के विरोध में डीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन
भारत-जिम्बाब्वे सीरीज से पहले मेजबान टीम का ऐलान, नए खिलाड़ी त्सिगा पर भरोसा
वृंदावन में भक्ति में लीन दिखे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा, प्रेमानंद महाराज से लिया आशीर्वाद
सेमीकंडक्टर सेक्टर में भारत की बड़ी छलांग, चिप पैकेजिंग के लिए मेगा प्लान तैयार
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, अग्निवीरों को आरक्षण; किसानों के लिए नई व्यवस्था लागू
बिलासपुर रेंज में अपराधियों पर कड़ी निगरानी, हर हिस्ट्रीशीटर के लिए तैनात होगा एक जवान
महंगा हुआ कच्चा तेल, अब आम आदमी की जेब पर बढ़ सकता है बोझ
सिंहस्थ में तीसरी आंख का पहरा, हर गतिविधि होगी कैमरों में रिकॉर्ड
अखिलेश यादव का संसद में बड़ा बयान, बोले- 'सरकार के साथ कोई डील तो नहीं हो गई?'