ग्रामीण क्षेत्रों में भी होगा सड़क सुधार-देवनानी
जयपुर । विधान सभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि शहर की तरह अजमेर उत्तर विधान सभा क्षेत्र के पेराफेरी ग्रामीण इलाकों का भी सुनियोजित विकास किया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों में आबादी विस्तार शीघ्र होगा। सड़कों का भी संपूर्ण विकास किया जाएगा। विधान सभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने अजमेर जिले की अजयसर ग्राम पंचायत के कंकाली माता मंदिर मार्ग एवं जामुन का बेरा क्षेत्र तथा फॉयसागर क्षेत्र में दादा विहार कॉलोनी में 47 लाख रूपए के सड़क विकास कार्यों का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में श्री देवनानी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों का सुनियोजित विकास किया जा रहा है। शहर की तरह ही ग्रामीण इलाकों में भी शिक्षा, पानी, सड़क व पर्यटन के क्षेत्र में विकास को सुनियोजित तरीके से अमल में लाया जाएगा।
ग्रामीण क्षेत्रों में लम्बे समय से आबादी विस्तार की आवश्यकता जताई जाती रही है। अजमेर के पेराफेरी गांवों में आबादी विस्तार के लिए जिला प्रशासन को निर्देशित किया गया है।उन्होंने कहा कि प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं कि अतिवृष्टि के कारण शहर व गांवों में सड़कों को बड़ा नुकसान पहुंचा है। जगह-जगह सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे हैं। इन्हें सुधारा जाए। दीपावली से पूर्व पेचवर्क, मरम्मत एवं नवीनीकरण का कार्य पूर्ण कर लिया जाए। देवनानी ने कहा कि अजमेर के पेराफेरी ग्राम हाथीखेडा, बोराज, काजीपुरा, लोहागल, माकड़वाली, अजयसर, खरेखडी में आबादी विस्तार एवं आवासीय पट्टे दिलाए जाने की कार्यवाही तेज की जाएगी। फॉयसागर रोड़ स्थित कॉलोनियां जो कि वर्तमान में पंचायत समिति हाथीखेड़ा में आ रही है उन्हें नगर निगम सीमा में सम्मिलित करने की कार्यवाही की जाएगी।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (02 मार्च 2026)
केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मिले उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा
उद्योग मंत्री देवांगन ने चंदपुरिहा कंसोधन वैश्य गुप्ता समाज को सामुदायिक भवन की दी सौगात
विशेष पिछड़ी जनजातियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार- मंत्री नेताम
सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना से साकार हो रहा ऊर्जा आत्मनिर्भरता का संकल्प
जल जीवन मिशन से बदली फुलमत बाई की जिंदगी, अब नहीं करना पड़ता पानी के लिए संघर्ष
टेलरिंग के व्यवसाय में पूजा देवांगन को मिला मजबूत आधार
प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हितानंद शर्मा की माताजी के निधन पर दी श्रद्धांजलि