एमपी में तेज गर्मी का प्रकोप – पारा 39°C पार, सूरज दिखा रहा तीखे तेवर
एमपी में मौसम . मार्च अभी आधा भी नहीं बीता, लेकिन मध्य प्रदेश के शहरों में गर्मी ने जून जैसा अहसास कराना शुरू कर दिया है. तेज धूप और चुभती गर्म हवाओं ने लोगों को हलकान कर दिया है. दोपहर होते ही सड़कों पर सन्नाटा सा नजर आने लगा है, क्योंकि सूरज के तेवर इतने तल्ख हैं कि बाहर निकलना लोगों के लिए मुश्किल हो रहा है.पिछले 24 घंटों में प्रदेश के कई शहरों में तापमान तेजी से बढ़ा है और पारा 35 से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच गया है. तेज धूप की वजह से लोगों को गर्मी का असर और ज्यादा महसूस हो रहा है. मध्यप्रदेश में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान धार में दर्ज किया गया. जहां अधिकतम तापमान 39°C दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 9.5°C सतना के चित्रकूट में दर्ज किया गया.
मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है. यानि साफ है कि मार्च की शुरुआत में ही गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं और अगर यही हाल रहा तो आने वाले दिनों में लोगों को और ज्यादा तपिश झेलनी पड़ सकती है.
आज कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार आज भी प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में आसमान साफ रहने की संभावना है. दिन में तेज धूप के कारण तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है. कई जिलों में पारा 35 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पश्चिमी और रेगिस्तानी इलाकों से आने वाली गर्म हवाओं के कारण प्रदेश में तापमान सामान्य से ऊपर जा रहा है.
अगर यही स्थिति बनी रही तो मार्च के अंत तक कई शहरों में तापमान 40 डिग्री के पार भी पहुंच सकता है. हालांकि 14 मार्च के बाद एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है, जिससे प्रदेश के मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिल सकता है. जहां मध्यप्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश देखने को मिल सकती हैं. फिलहाल लोगों को तेज धूप और बढ़ती गर्मी से सावधान रहने की सलाह दी गई है.
इस तरह रहा बड़े शहरों अधिकतम तापमान
भोपाल में 36.4°C, इंदौर में 38.0°C, जबलपुर में 36.5°C, ग्वालियर में 37.7°C, उज्जैन में 37.7°C
बड़े शहरों का न्यूनतम तापमान
भोपाल में 16.0°C, इंदौर में 15.8°C, जबलपुर में 18.0°C, ग्वालियर में 18.8°C ,उज्जैन में 14.5°C
राशिफल 25 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
तेंदूपत्ता संग्राहकों के सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण की ओर छत्तीसगढ़
सी.एम. हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधानः सौर सुजला योजना का सोलर पंप चालू होने से लौटी किसान के खेतों की रौनक
तकनीक, समन्वय और प्रशिक्षित पुलिस बल के दम पर होगा सुरक्षित एवं व्यवस्थित सिंहस्थ-2028 - डीजीपी कैलाश मकवाणा
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से होमेश्वर प्रसाद जायसवाल को मिली राहत, शून्य हुआ बिजली बिल
बिलासपुर संभागायुक्त ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण
युवाओं के लिए मध्यप्रदेश के 4 महानगरों में प्रारंभ होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना: सृष्टि को घर के बिजली बिल में मिली बड़ी राहत
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076: सीसी रोड बनने से ग्रामीणों को मिली राहत
गुणवत्ता, समयबद्धता और जवाबदेही से पूर्ण हों सभी सेतु निर्माण परियोजनाएं : लोक निर्माण मंत्री सिंह