स्टार्क का बड़ा ऐलान – अब नहीं खेलेंगे T20 इंटरनेशनल मैच
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने T20 इंटरनेशनल से संन्यास ले लिया है. बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 65 T20 इंटरनेशनल मैच खेलने के बाद क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट को अलविदा कहने का फैसला किया है. मिचेल स्टार्क ने साल 2012 में T20 की इंटरनेशनल पिच पर डेब्यू किया था. उनका T20 इंटरनेशनल करियर 13 साल का रहा. उन्होंने अपना आखिरी T20 इंटरनेशनल मैच जून 2024 में भारत के खिलाफ खेला था.
मिचेल स्टार्क का T20I से संन्यास
मिचेल स्टार्क के T20 इंटरनेशनल से रिटायरमेंट की खबर ठीक उसी वक्त आई, जब उधर ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ T20 सीरीज के लिए टीम का ऐलान किया. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने स्टार्क के संन्यास को लेकर अपने सोशल मीडिया पर भी जानकारी दी.
T20 इंटरनेशनल से संन्यास की वजह ये तो नहीं?
अब सवाल है कि मिचेल स्टार्क ने अचानक से अपने T20 इंटरनेशनल करियर को अलविदा कहने का मन क्यों बनाया? उनके इस फैसले के पीछे की वजह क्या रही? तो उसका जवाब क्रिकेट के दो लंबे फॉर्मेटों से जुड़ा है. ऐसा माना जा रहा है कि स्टार्क अब टेस्ट और वनडे फॉर्मेट पर फोकस करना चाहते थे, इसलिए उन्होंने T20 इंटरनेशनल से अपने रिटायरमेंट की घोषणा की है. 35 साल के स्टार्क की नजर 2027 में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप पर भी जमीं है.
पाकिस्तान से शुरू, भारत पर खत्म… स्टार्क का T20 इंटरनेशनल करियर
स्टार्क के T20 इंटरनेशनल करियर की बात करें तो वो 2012 में पाकिस्तान के खिलाफ डेब्यू से शुरू होता है और जून 2024 में भारत के खिलाफ खेले आखिरी मैच पर आकर खत्म होता है. इस बीच उन्होंने 65 मुकाबले खेले जिसमें 79 विकेट अपने नाम किए.
T20I में ऑस्ट्रेलिया के दूसरे सबसे सफल गेंदबाज
T20 इंटरनेशनल में मिचेल स्टार्क दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज हैं. बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज से ज्यादा विकेट T20 इंटरनेशनल में ऑस्ट्रेलिया के लिए सिर्फ स्पिनर एडम जंपा ने चटकाए हैं. जंपा ने अब तक 130 विकेट लिए हैं. स्टार्क के T20 इंटरनेशनल करियर की सबसे बड़ी उपलब्धि 2021 का T20 वर्ल्ड कप जीतना रहा, जो कि ऑस्ट्रेलिया का इस फॉर्मेट में पहला बड़ा खिताब था.
'वायुसेना लगाना समाधान नहीं', NEET विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को दिखाया आईना
भारत-जिम्बाब्वे दूसरा टी20 मैच, टाइमिंग से लेकर लाइव टेलीकास्ट तक सब कुछ जानें
हाई कोर्ट का सरकार से सवाल, 105 KM दूर से पानी ला सकते हैं तो 5 KM अतिक्रमण क्यों नहीं हटता?
बच्चों की परवरिश पर SC की चिंता, बोला- मोबाइल नहीं, परिवार सबसे बड़ा सहारा
मगरमच्छ गंगाराम की अनोखी कहानी, जिसकी मौत पर पूरा गांव रो पड़ा
ATM पर मदद के बहाने ठगी, 'ट्रांजेक्शन फेल' कहकर बदला कार्ड और निकाल लिए 39 हजार
गाली-गलौज से भड़का विवाद, शराब के नशे में पति की मौत का मामला
ज्योतिरादित्य सिंधिया बोले- दतिया उपचुनाव में BJP की होगी जीत, NEET मुद्दे पर विपक्ष को घेरा
स्टेट बार काउंसिल चुनाव की मतगणना अंतिम दौर में, नतीजों का इंतजार तेज
वायरल सेलिब्रेशन पर पहली बार बोले वैभव सूर्यवंशी, आखिर किसे दिया था संदेश?