बदमाशों का आतंक; व्यापारी पर दिनदहाड़े तलवार से किया गया हमला
राजस्थान के कोटा जिले में रामगंजमंडी के एक व्यापारी पर बदमाश ने तलवार से ताबड़तोड वार कर दिया. जिससे व्यापारी गंभीर रूप से घायल हो गया. बदमाश तलवार लेकर दुकान में पहुंचा और आते ही सीधा तलवार से व्यापारी पर हमला कर दिया. जिसने धारदार तलवार से करीब एक के बाद एक 8 वार किए और तलवार को वहीं छोड़कर फरार हो गया.
मामला शहर की कृषि उपज मंडी का है. जहां सुरेश उद्योग शॉप पर व्यापारी सुरेश गर्ग काम कर रहे थे. शनिवार करीब रात 9 बजे एक बदमाश धारदार तलवार लेकर आया और जानलेवा हमला कर दिया. जिससे व्यापारी सुरेश गर्ग गंभीर रूप से घायल हुए. जिनको रामगंज मंडी हॉस्पिटल से झालावाड़ रेफर कर दिया. वहीं मामले में पुलिस ने अज्ञात बदमाश के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.
मामले में घायल व्यापारी सुरेश गर्ग ने बताया कि शनिवार रात करीब 9 बजे दुकान से मुंशी गया. इतने में थोड़ी ही देर में एक युवक आया, जिसके हाथों में धारदार तलवार थी. जिसने बिना कुछ बोले-पूछे तलवार से वार करने लगा. जिससे व्यापारी लहूलुहान हो गया. वहीं धारदार तलवार को घटना स्थल पर छोड़कर अज्ञात बदमाश फरार हो गया.
व्यापारी का कहना है कि जिनसे हमला किया है, उसे पहली बार देखा ना किसी से दुश्मनी है और ना ही रंजिश पता ही नहीं चला. वहीं दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में घटना कैद हो गई. जहां बदमाश व्यापारी पर ताबड़तोड़ तलवार से हमला करता हुआ नजर आया है. अब पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है.
मामले में थाना एसआई ने बताया कि कृषि उपज मंडी में दुकान में घुसकर व्यापारी पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया. सीसीटीवी फुटेज में एक अज्ञात बदमाश तलवार से हमला कर फरार हुआ है. मौके से हथियार तलवार को बरामद किया है. वहीं व्यापारी के हाथ और सिर में गंभीर चोट आई. जिनका झालावाड़ हॉस्पिटल में ईलाज चल रहा है. पुलिस ने अज्ञात बदमाश के खिलाफ मामला दर्ज किया है. जल्द ही मामले का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा.
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (02 मार्च 2026)
केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मिले उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा
उद्योग मंत्री देवांगन ने चंदपुरिहा कंसोधन वैश्य गुप्ता समाज को सामुदायिक भवन की दी सौगात
विशेष पिछड़ी जनजातियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार- मंत्री नेताम
सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना से साकार हो रहा ऊर्जा आत्मनिर्भरता का संकल्प
जल जीवन मिशन से बदली फुलमत बाई की जिंदगी, अब नहीं करना पड़ता पानी के लिए संघर्ष
टेलरिंग के व्यवसाय में पूजा देवांगन को मिला मजबूत आधार
प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हितानंद शर्मा की माताजी के निधन पर दी श्रद्धांजलि