अवैध भंडारित उर्वरक के 11245 कट्टे किए जब्त
जयपुर । शासन सचिव कृषि एवं उद्यानिकी राजन विशाल के निर्देशन में राज्य के समस्त जिलों में गुण नियंत्रण अभियान रबी 2024-25 चलाया जा रहा है, जिसके तहत उर्वरकों की कालाबाजारी को रोकने हेतु प्रभावी कार्यवाही करने के दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। इसी के तहत कृषि विभाग डीग द्वारा विशेष रबी गुण नियंत्रण अभियान चलाकर जिला कलक्टर डीग उत्सव कौशल तथा अतिरिक्त जिला कलक्टर डीग संतोष मीणा के मार्गदर्शन में मैसर्स बंसल खाद बीज भण्डार सीकरी के 7 गोदामों में अवैध रूप से रखे गये उर्वरक के कुल 11245 कट्टे पाए जाने पर डीग संयुक्त निदेशक कृषि डॉ धर्मपाल सिंह के निर्देश पर सहायक निदेशक कृषि डीग महीपाल शर्मा द्वारा गोदामों में अवैध रूप से रखे गये डीएपी के 3639 कट्टे, यूरिया के 7046 कट्टे, सुपर फास्फेट के 540 कट्टे तथा जिंक सल्फेट के 20 कट्टे, उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 के प्रावधानों के तहत जब्त कर इस्तगासा माननीय न्यायालय, जिला कलक्टर डीग के यहां पेश किया गया। माननीय न्यायालय द्वारा इस कार्यवाही में जब्त किए गए कुल 11245 उर्वरकों के कट्टों को राजसात करने के आदेश प्रदान किए गए। इस जब्ती कार्यवाही के दौरान महेश जादौन, कृषि अधिकारी डीग द्वारा भी साथ रहकर सहयोग किया गया।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (02 मार्च 2026)
केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मिले उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा
उद्योग मंत्री देवांगन ने चंदपुरिहा कंसोधन वैश्य गुप्ता समाज को सामुदायिक भवन की दी सौगात
विशेष पिछड़ी जनजातियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार- मंत्री नेताम
सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना से साकार हो रहा ऊर्जा आत्मनिर्भरता का संकल्प
जल जीवन मिशन से बदली फुलमत बाई की जिंदगी, अब नहीं करना पड़ता पानी के लिए संघर्ष
टेलरिंग के व्यवसाय में पूजा देवांगन को मिला मजबूत आधार
प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हितानंद शर्मा की माताजी के निधन पर दी श्रद्धांजलि