गरीबों को PM आवास का लालच देकर ठगा, 2 शातिर गिरफ्तार; जानें कैसे देते थे अंजाम
छत्तीसगढ़ के रायपुर में प्रधानमंत्री आवास दिलाने का झांसा देकर गरीबों से ठगी करने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। आरोपियों के खिलाफ पीड़ितों ने राजेंद्र नगर थाने में मामला दर्ज कराया था। पुलिस के मुताबिक, देवपुरी निवासी प्रफुल्ल बंजारी से वर्ष 2022 में एन. जिल्लैया उर्फ एन.जीतू ने नगर निगम में अफसरों से दोस्ती बातकर उन्हें पीएम आवास दिलाने का झांसा दिया।
इसके एवज में उनसे दो लाख रुपए ले लिया। रकम लेने के बाद उन्हें पीएम आवास नहीं दिलाया। आरोपी ने प्रफुल्ल के अलावा और कई लोगों से इसी तरह पैसा लिया था। किसी को आवास नहीं दिलाया। इसकी शिकायत पर पुलिस ने जीतू के खिलाफ अपराध दर्ज किया था। पुलिस ने राजू को गिरतार कर लिया है।
पीएम आवास के नाम पर गरीबों से ठगी करने के इस खेल में कई लोग शामिल हैं। आरोपी राजू की निशानदेही पर पुलिस ने उसके साथी असरफ रजा को भी गिरतार किया है। मामले में अन्य आरोपी भी शामिल हैं। उनका पता लगाया जा रहा है। फिलहाल दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। पुलिस की गिरत में दोनों आरोपी।
15 साल बाद वाम मोर्चा की राह पर ममता बनर्जी, एंटी इनकंबेंसी से बचने के लिए बड़ा राजनीतिक दांव
हरीश रावत का बड़ा बयान: “हां मैं तांत्रिक हूं, मैं घमंडी हूं”, जानें पूरा मामला
डिलीवरी बॉय पर हमला, मारपीट कर 3 LPG सिलेंडर लूटे
राजस्थान में पशु चिकित्सा अधिकारी परीक्षा तय समय पर, HC ने याचिका खारिज
मतदाता सूची में बड़ा ‘क्लीनअप’: 12 राज्यों में 7.2 करोड़ नाम हटे, 2 करोड़ नए जुड़े