बोरवेल में गिरी 3 साल की बच्ची
कोटपूतली। कोटपूतली में 3 साल की बच्ची बोरवेल में गिर गई। बोरवेल 700 फीट गहरा है। शुरुआत में बच्ची करीब 15 फीट की गहराई में थी, लेकिन अचानक फिसल कर और नीचे चली गई। मामला किरतपुरा क्षेत्र के बड़ीयाली ढाणी का है। जानकारी के अनुसार चेतना चौधरी पुत्री भूपेंद्र चौधरी घर के पास खेल रही थी। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह बोरवेल में गिर गई। रोने की आवाज सुनकर परिजन ने तुरंत पुलिस को बच्ची के बोरवेल में गिरने की जानकारी दी। सरुण्ड थाना पुलिस और प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। जेसीबी से बोरवेल के पास खुदाई शुरू कर दी गई है। बोरवेल में बच्ची तक पाइप के जरिए ऑक्सीजन पहुंचाई गई है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (01 मार्च 2026)
ईरान पर हमलों के बाद भारत की अपील — सभी पक्ष बरतें संयम
छतरपुर में एम्बुलेंस न मिलने से 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल
सीएम मोहन यादव ने की गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात
Mohan Yadav ने Amit Shah से की मुलाकात, निगम-मंडल नियुक्तियों पर चर्चा
Indian National Congress नेत्री उर्मिला साकेत की नाराजगी, अधिकारी को पहनाया भाजपा का पट्टा
रायपुर में साइबर फ्रॉड का नया तरीका, डेबिट कार्ड-आधार दिखवाकर ठगी
Holi 2026: राजसमंद में फागोत्सव की धूम, फूलों की होली में रंगा पूरा शहर
होली से पहले खाद्य विभाग सख्त, मिष्ठान भंडार और रेस्टोरेंट पर छापेमारी