35000 हजार कैरिंग चार्ज किया वसूल
जयपुर । अस्थाई अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों एवं व्यापारियों के विरुद्ध हेरिटेज निगम आयुक्त अभिषेक सुराणा के निर्देशानुसार सतर्कता शाखा के अतिक्रमण दस्ते ने कड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। आयुक्त अभिषेक सुराणा ने बताया कि अतिक्रमण दस्ते ने मय पुलिस जाप्ता के अतिक्रमण के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए चांदपोल गेट, संजय सर्किल, जनाना हॉस्पिटल, पारीक कॉलेज, पावर हाउस, झारखंड महादेव कॉलोनी, ट्रांसपोर्ट नगर पुलिया से नवल किशोर सर्किल तक अस्थाई अतिक्रमण हटाया एवं व्यापारियों से मौके पर चार ट्रक सामान जप्त कर जनता मार्केट गोदाम में जमा करवाया। सुराणा ने यह भी बताया कि जयपुर को साफ, सुंदर एवं स्वच्छ बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी हैं। कोई भी नागरिक सड़कों पर अनावश्यक अतिक्रमण कर आमजन की सुविधा एवं आवागमन को बाधित न करें अन्यथा भविष्य में और भी कड़ी कार्रवाई के लिए निगम तत्पर रहेगा।
ट्रेडिंग कारोबारी से लूट मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 आरोपी पुलिस जवानों को नौकरी से किया बर्खास्त
CG High Court: 38 साल पुराने दवा प्रकरण में राज्य सरकार की अपील खारिज, आरोपियों के बरी होने को हाई कोर्ट ने माना सही
Dhamtari Accident: कोबरा बटालियन के 4 जवानों की दर्दनाक मौत
10 साल पुराने मामले में फंसे एक्टर धनुष, मिला 20 करोड़ का लीगल नोटिस, क्या है आरोप?
Andhra Pradesh Budget: आंध्र प्रदेश सरकार का 2026-27 के लिए ₹3.32 लाख करोड़ का बजट पेश, जानें किसे क्या मिला
Mahashivratri 2026: शिवलिंग में विराजमान है पूरा शिव परिवार... जानिए कौन-कौन हैं विराजमान
‘जिस गाड़ी पर सपा का झंडा…’ बयान से सियासत गरम, BJP का SP नेता पर हमला
Bijapur में नक्सली स्मारक ध्वस्त, भारी हथियार बरामद
IND vs PAK T20 World Cup 2025: बारिश के खतरे के बीच महामुकाबला