4 ई-मित्र कियोस्क बर्खास्त
जयपुर । जालसाजी करने एवं फर्जी गतिविधियों में लिप्त पाए जाने वाले जयपुर जिले के चार ई-मित्र कियोस्क को बर्खास्त कर दिया गया है। अतिरिक्त जिला कलक्टर (उत्तर) श्रीमती अलका विश्नोई ने बताया कि कि बर्खास्त किये गए ई-मित्र कियोस्क ई-मित्र पोर्टल पर भेजे जाने वाले मूल निवास प्रमाण पत्रों के आवेदनों में प्रस्तुत दस्तावेजों में जालसाजी कर, फर्जी एवं दस्तावेज लगाकर गलत तरीके से मूल निवास प्रमाण पत्र बनवाने की कूटरचना के दोषी पाए गए हैं। अतिरिक्त सचिव, जिला ई-गवर्नेंस सोसायटी श्री ऋतेश कुमार शर्मा ने बताया कि जांच में दोषी पाये जाने के बाद सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग के नियमों के अनुसार कियोस्क सुनील प्रजापत (एसवीजी एक्सप्रेस सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड), सुरेन्द्र कुमार सोनकरिया (अर्चना टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड), राजेन्द्र कुमार (हैप्पी टू हेल्प यू टेक्नोलॉजी) एवं विक्रम सामोता (सीएमएस कंप्यूटर्स लिमिटेड) को जालसाजी करने एवं फर्जी गतिविधियों में लिप्त पाये जाने पर बर्खास्त किया गया है।
दोहरा झटका: अमेरिका में छात्रा की मौत के बाद अब पिता का निधन, 262 करोड़ मुआवजा लंबित
सियासत गरम: अखिलेश ने केंद्र–योगी रिश्तों पर उठाए सवाल
Trade Deal: डेयरी और पोल्ट्री के दरवाजे नहीं खोले गए, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बोले कृषि मंत्री चौहान
ग्रेड थर्ड शिक्षकों के तबादलों पर सदन में तीखी नोकझोंक
ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ीं, 29 पर चार विकेट गंवाए, इंग्लिस-ग्रीन और डेविड-हेड आउट
बैन होने के बाद भी पाकिस्तान में जमकर बिक रही ‘धुरंधर’ की पाइरेटेड डीवीडी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
कौन था हुसैन उस्तरा जिसने दाऊद इब्राहिम को दी थी चुनौती? 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर ने निभाया उनका किरदार
IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे अभिषेक? वरुण चक्रवर्ती बोले- उन्होंने अभ्यास किया, स्थिति पहले से बेहतर
AICC की सख्ती: MP PCC ने 4 जिलों की कार्यकारिणी भंग की
Repo Rate: महंगाई के नए आंकड़ों के बाद भी आरबीआई ब्याज दरों में नहीं करेगा बदलाव? जानें रिपोर्ट का दावा