20 क्रमोन्नत पशु चिकित्सालयों के लिए 44 अतिरिक्त नवीन पद सृजित
जयपुर। पशुपालन विभाग ने प्रदेश के 15 जिलों के हाल ही में पशु चिकित्सा उप केंद्र से क्रमोन्नत हुए 20 पशु चिकित्सालयों के लिए 44 अतिरिक्त नवीन पद सृजित किए गए हैं। पशुपालन मंत्री श्री जोराराम कुमावत के निर्देशों की पालना में पशुपालन विभाग के इन क्रमोन्नत पशु चिकित्सालयों के लिए पशु चिकित्सा अधिकारी के 20 पशुधन परिचर के 19 तथा पांच अतिरिक्त पद पशु परिचर के सृजित किए गए हैं।
पशुपालन मंत्री श्री कुमावत ने बताया कि कोटपुतली-बहरोड़ जिले के चतरपुरा, अलवर के मालपुर, अजमेर के लीडी, बाड़मेर के बामरला, बूंदी के नवलपुरा, डीग के कौरेर, डूंगरपुर के घोटाद, जोधपुर जिले के मांडियाई खुर्द के पशु उप चिकित्सा केंद्र को पशु चिकित्सालय के रूप में क्रमोन्नत किया गया था। इन चिकित्सालयों में वर्तमान के अलावा पशु चिकित्सा अधिकारी, पशुधन परिचर व पशु परिचर के अतिरिक्त पद सृजित किए गए हैं।
इसी तरह नागौर जिले के कितलसर, व हरसोलाव, टोंक जिले के डाबरकलां, सिरोही, टोडा का गोठड़ा और सावतगढ़, सवाईमाधोपुर जिले के तलावड़ा, श्रीगंगानगर के गोमावाली तथा पाली जिले के खिवांडा गांव के पशु उप चिकित्सा केंद्रों को पशु चिकित्सालय में क्रमोन्नत कर इनमें अतिरिक्त नए पद सृजित किए गए हैं।
वहीं, जोधपुर जिले के शेरगढ तहसील के गांव सुवालिया, झुंझुंनुं जिले के पीपली चैक, जयपुर जिले की चैमू तहसील की मोरीजा के क्रमोन्नत पशु चिकित्सालयों में पशु चिकित्सा अधिकारी व पशु परिचर का एक-एक नवीन पद सृजित किया गया है। इसके साथ ही इन क्रमोन्नत चिकित्सालयों में नए फनÊचर एवं अन्य जरूरी उपकरण खरीदने के लिए प्रत्येक को 60 हजार रुपए की राशि भी मंजूर की गई है।
इस संबंध में पशुपालन विभाग के संयुक्त शासन सचिव दिनेश कुमार जांगिड़ ने प्रशासनिक व वित्तीय स्वीकृति जारी कर दी है। इसी तरह बजट घोषणा वर्ष-2026-27 की क्रियान्विति में नागौर जिले की नांवा तहसील के गांव केरियावास तथा जालोर में लूंबा की ढाणी में स्वीकृत नवीन चिकित्सा उप केंद्र के संचालन के लिए पशुधन निरीक्षक व पशु परिचर का एक-एक पद सृजित करने के आदेश श्री जांगिड़ ने जारी कर दिए हैं।
बस में लगी आग से मचा हड़कंप, शॉर्ट सर्किट की आशंका
एक फॉर्म में मिलेंगी सभी सुविधाएं, एमपी सरकार का बड़ा सुधार
सुप्रीम कोर्ट की बड़ी डिजिटल पहल, CJI सूर्यकांत ने लॉन्च किया ‘वन केस वन डेटा सिस्टम’
20 क्रमोन्नत पशु चिकित्सालयों के लिए 44 अतिरिक्त नवीन पद सृजित
प्रौद्योगिकी के साथ भारतीय ज्ञान परम्परा से नई पीढ़ी जुड़े-राज्यपाल
रीको द्वारा रूपाहेली औद्योगिक क्षेत्र के विकास हेतु लगभग 221 करोड़ रुपये की स्वीकृति जारी
अवैध मदिरा पर प्रभावी कार्रवाई, प्रदेश में 2 लाख 48 हजार 931 लीटर वाॅश नष्ट
बाणियावास में ग्राम रथ अभियान के तहत ग्रामविकास रात्रि चौपाल आयोजित
सुबह की सैर के साथ मुख्यमंत्री ने अजमेर के कड़ेल में ग्रामीणों से किया आत्मीय संवाद