जिन्दल ने समोडी तालाब के बीच बनाई डेढ़ किलोमीटर की अवैध सड़क/ जिला कलक्टर से कार्यवाही की मांग
भीलवाड़ा। ओवरब्रिज बनाओ संघर्ष समिति के सदस्यों ने जिला कलक्टर जसमीत सिंह संधु से जिन्दल द्वारा सर्वोच्च एवं उच्च न्यायालय के आदेशों की धज्जियां उड़ाते हुए समोडी गांव में समोडी तालाब के बीच माईनिंग हेतु आवागमन के लिए अवैध रूप से डेढ़ किलोमीटर लम्बी सड़क बनाने के मामले में जिन्दल के विरुद्ध तत्काल कानूनी कार्यवाही करने एवं सड़क को पुनः हटाकर जलस्त्रोत का मूल स्वरुप यथावत रखने की मांग की है।
ओवरब्रिज बनाओ संघर्ष समिति के सदस्यों लक्ष्मीनारायण डाड, दुर्गेश शर्मा, उम्मेदसिंह राठौड़, बाबूलाल जाजू, महेश सोनी, सत्यनारायण विश्नोई, ओम कसारा, अशोक मूंदडा, सीताराम खटीक, नेमचंद सिंघवी ने जिला कलक्टर से तत्काल कार्यवाही की मांग करते हुए कहा कि जिन्दल शॉ लिमिटेड, खान विभाग एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों की अनदेखी से तालाब के बीच सड़क का निर्माण हुआ और तालाब का क्षेत्रफल कम हुआ है, जो कि सर्वोच्च न्यायालय एवं एनजीटी के आदेशों की घोर अवहेलना है।
T20 सीरीज से पहले पिच का पूरा विश्लेषण, हरारे में बल्लेबाजों या स्पिनर्स में किसका रहेगा दबदबा?
संसद परिसर में काले कपड़ों में विपक्ष का विरोध, सरकार पर साधा निशाना
बालेन शाह का बड़ा यू-टर्न, भारत-चीन राजदूतों से बातचीत के लिए दिखाई सहमति
मध्य प्रदेश विधानसभा में NEET मुद्दे पर प्रदर्शन, कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा
प्रदर्शन के बीच शबाना आजमी की तबीयत बिगड़ने से मची हलचल, सामने आया एक्ट्रेस का बयान
दबंगों की मनमानी से 500 परिवार परेशान, रीवा में सड़क विवाद ने पकड़ा तूल
संसद में विपक्ष का हंगामा, कांग्रेस नेताओं ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा
स्वास्थ्य के नाम पर बड़ा धोखा! लखनऊ समेत कई जिलों में 20 करोड़ की नकली दवाओं की खेप पकड़ी गई
खाना खाने को लेकर शुरू हुआ झगड़ा, बड़े भाई ने छोटे भाई पर टांगी से किया जानलेवा हमला
अमिताभ बच्चन ने अफवाहों का किया खंडन, बोले- ICU ब्लॉग का गलत मतलब निकाला गया