सिर के बाल झड़ने से परेशान युवती ने किया सुसाइड
वाराणसी । यूपी के वाराणसी जिले के लालपुर-पांडेयपुर थाना क्षेत्र के लमही स्थित किराये के मकान में युवती ने शुक्रवार को फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि कुछ दिनों से सिर के बाल झड़ने से युवती परेशान रहती थी। जानकारी के मुताबिक बलिया के चितबड़ागांव थाना क्षेत्र के उसरौलिया निवासी धनोज कुमार सिंह अपने परिवार के साथ लमही स्थित किराये के मकान में रहते हैं। वह पास के ही एक गुटखा फैक्ट्री में काम करते हैं। दोपहर में दुपट्टे के सहारे पंखे की कुंडी से उनकी पुत्री श्रेया (20) का शव लटका हुआ था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को कब्जे में लिया। पुलिस की पूछताछ में पिता धनोज कुमार सिंह ने बताया कि दो बेटी और एक बेटे में दूसरे नंबर की बेटी श्रेया शहर के एक मॉल में काम करती थी। कुछ दिनों से श्रेया के सिर के बाल तेजी से झड़ रहे थे, जिससे वह तनाव में रहती थी। उपचार के बाद भी बालों का टूटना कम नहीं हुआ। संभवतः इसी तनाव में आकर उसने यह कदम उठाया।
सेप्टिक टैंक से निकली लाश, इंस्टाग्राम दोस्ती बनी मौत की वजह: दो बच्चों के पिता संग रिश्ते का खौफनाक अंजाम
बजट खत्म, काम अधूरा — भोपाल सहित 7 स्मार्ट सिटी जिलों में सवाल
दोहरा झटका: अमेरिका में छात्रा की मौत के बाद अब पिता का निधन, 262 करोड़ मुआवजा लंबित
सियासत गरम: अखिलेश ने केंद्र–योगी रिश्तों पर उठाए सवाल
Trade Deal: डेयरी और पोल्ट्री के दरवाजे नहीं खोले गए, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बोले कृषि मंत्री चौहान
ग्रेड थर्ड शिक्षकों के तबादलों पर सदन में तीखी नोकझोंक
ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ीं, 29 पर चार विकेट गंवाए, इंग्लिस-ग्रीन और डेविड-हेड आउट
बैन होने के बाद भी पाकिस्तान में जमकर बिक रही ‘धुरंधर’ की पाइरेटेड डीवीडी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
कौन था हुसैन उस्तरा जिसने दाऊद इब्राहिम को दी थी चुनौती? 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर ने निभाया उनका किरदार