कर्रा रोग के फैलाव को रोकने के लिए बैठक आयोजित
जयपुर। शासन सचिव, पशुपालन डॉक्टर समित शर्मा की अध्यक्षता में प्रदेश के जैसलमेर जिले में पाइक (कर्रा) रोग के फैलाव को रोकने के संबंध में वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई जिसमें निदेशक पशुपालन, डॉ आनंद सेजरा, अतिरिक्त निदेशक (दवा) व संयुक्त निदेशक, (स्वास्थ्य), तथा जोधपुर संभाग के अतिरिक्त निदेशक और विभिन्न जिला अधिकारियों ने भाग लिया।शासन सचिव डॉ. शर्मा ने बताया कि बैठक में वर्तमान में इस रोग की स्थिति की समीक्षा की गई, जिसमें पाया गया कि जैसलमेर जिले में कुल 36 तथा फलौदी क्षेत्र में दो पशुओं की मृत्यु दर्ज हुई है। कुछ दुधारू गोवंशीय पशुओं में भी इस रोग के लक्षण दिखाई दिए हैं।
जोधपुर संभाग के अन्य जिलों जैसे पाली, जालौर, सिरोही, बाड़मेर तथा जोधपुर में इस प्रकार के रोग के लक्षण वाले केस वर्तमान में रिपोर्ट नहीं हुए हैं। गत वर्षो में भी जैसलमेर जिले में इस बीमारी से पशुओं की मृत्यु हुई थी।उन्होंने बताया कि जैसलमेर जिले में पर्याप्त मात्रा में मिनरल मिक्सर एवं औषधियां उपलब्ध हैं। आगामी माह में रोग प्रकोप की संभावना के नियंत्रण के लिए आवश्यक औषधियां एवं चार दलों का गठन कर आज ही जैसलमेर रवाना करने के लिए अतिरिक्त निदेशक जोधपुर को पाबंद कर दिया गया है। साथ ही जैसलमेर जिले में मृत पशुओं के त्वरित एवं वैज्ञानिक रूप से निस्तारण के लिए स्थानीय निकाय एवं जिला प्रशासन को कार्रवाई करने के निर्देश भी दे दिए गए हैं। संयुक्त निदेशक जैसलमेर को निर्देश दिया गया है कि इसकी रोकथाम के लिए अधिक से अधिक प्रचार प्रसार करें ताकि पशुपालक अपने बीमार पशुओं के इलाज के लिए त्वरित सूचना विभाग और पशु चिकित्सा संस्थानों तक पहुंचाएं जिससे समय पर उचित इलाज की सुविधा मिल सके।
राशिफल 14 सितम्बर 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले को दी 183 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
रायगढ़ के रामलीला मैदान में 14 से 23 सितंबर तक सजेगा चक्रधर समारोह का भव्य मंच
कठिनाईयों और संघर्ष के बावजूद अपनी पहचान और गौरव को बनायें रखने वाले सिंधी समाज पर सभी को गर्व : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राष्ट्रीय पर्यटन मंच पर छत्तीसगढ़ की गूंज, देश-दुनिया के सामने खुली पर्यटन संभावनाओं की नई राह
सेवा संकल्प अभियान 2026: हुनर को मिल रही नई उड़ान’
पूरे क्षेत्र को स्वास्थ्य सेवाओं से कवर करें, शत-प्रतिशत टीकाकरण एवं गर्भवती महिलाओं का समय पर पंजीयन एवं एएनसी जांच सुनिश्चित हो: उप मुख्यमंत्री शुक्ल
"हम सब बराबर, बराबर हमारे अधिकार" के ध्येय वाक्य को चरितार्थ कर रहा है मध्यप्रदेश मानवाधिकार आयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
लगातार दो वर्ष देश में सर्वाधिक रिकवरी दर, यह किसानों की मेहनत का परिणाम है - उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध कार्रवाई को मिशन के रूप में लेकर कार्य करें-उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा