अजमेर की आनासागर झील में एक युवती ने छलांग लगा दी
अजमेर। राजस्थान के अजमेर की आनासागर झील में एक युवती ने छलांग लगा दी। युवती के झील में छलांग लगते ही चौपाटी पर मौजूद पर्यटक इकट्ठा हुए। एक टूरिस्ट ने झील में कूदकर तुरंत युवती को झील से बाहर निकाल लिया। इसके बाद लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को एंबुलेंस से हॉस्पिटल भिजवाया।
पुलिस ने बताया कि सूचना मिली कि एक युवती आनासागर झील में कूद गई। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। युवती को झील से लोगों ने बाहर निकाला। उन्होंने बताया युवती को इलाज के लिए हॉस्पिटल भिजवाया है। उसकी मानसिक रूप से स्थिति ठीक नहीं लग रही है। उसके परिजनों से संपर्क किया जा रहा है।
चौपाटी पर मौजूद शख्स ने बताया कि वह चौपाटी पर घूमने के लिए आए थे। पता चला कि एक युवती ने झील में छलांग लगा दी। वहां मौजूद एक व्यक्ति ने युवती के छलांग लगाने के बाद बचाने के लिए छलांग लगाई।
ब्रिक्स मंच पर दिखी गर्मजोशी, पीएम मोदी ने सिर्फ एक नेता को लगाया गले
इबोला ने कांगो में मचाई तबाही, 7 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित
भारतीय मूल की महिला की हत्या से सनसनी, एयरटैग से पीछा कर घर में घुसा आरोपी
ब्रिक्स ओपन सेशन आज 10:50 बजे, चार देशों के राष्ट्राध्यक्षों से मिलेंगे पीएम मोदी
सागर शराब कांड: तीन आरोपियों के शस्त्र लाइसेंस रद्द, हथियार जमा करने के निर्देश
राशिफल 13 सितम्बर 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा