जयपुर में एसी में ब्लास्ट: दम घुटने से पति-पत्नी की मौत
जयपुर । राजस्थान के जयपुर में शनिवार को एसी में ब्लास्ट होने के बाद घर में लगी आग में दम घुटने से पति-पत्नी की मौत हो गई। मृतक प्रवीण वर्मा इंटीरियर डिजाइनर थे और उनकी पत्नी रेनू रिटायर्ड बैंक मैनेजर थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही थाईलैंड में रह रहे मृतक के बेटे को घटना की सूचना दी है।
यह घटना जवाहर नगर इलाके के राम गली कॉलोनी नंबर-7 की है। यहां शनिवार देर शाम प्रवीण वर्मा और पत्नी रेनू कमरे में एसी चलाकर आराम से सो रहे थे। तभी एसी में शॉर्ट सर्किट हो गया और आग की लपटें उठने लगीं। घर के अंदर आग की लपटें देख लोगों ने अग्निशमन दफ्तर को सूचना दी। इसके बाद दमकलकर्मियों ने घर के कांच तोड़ते हुए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। मगर घर के अंदर घुसे तो धुएं का गुबार की काली छाया नजर आई। इस दौरान कुछ भी नजर नहीं आ रहा था। जब सर्च ऑपरेशन किया तो एक तरफ पत्नी तो दूसरी तरफ पति बेड के पास बेहोश पड़े मिले। इसके बाद दंपती को उठाकर सीधे अस्पताल ले जाया गया लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। पति-पत्नी को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार एसी में शॉर्ट सर्किट होने के बाद घर के कमरे में आग लग गई। इस दौरान कमरे में रखा सामान पुरी तरह जलकर राख हो गया और धुएं में दम घुटने से 65 साल के प्रवीण वर्मा और उनकी पत्नी रेणु वर्मा (60) की मौत हो गई। मृतक दंपती का इकलौता बेटा हर्षित वर्मा थाईलैंड में डॉक्टर है वह अपनी पत्नी के साथ विदेश में ही रहते हैं। उन्हें पुलिस ने सूचना दे दी है। उनके आने के बाद ही दंपति के शव सुपुर्द किए जाएंगे।
घाटी में सख्ती बढ़ी: सुरक्षा एजेंसियों का बड़ा एक्शन, वांछित आतंकियों के पोस्टर जारी
एमपी के अशोकनगर में दुखद घटना, पूर्व MLA जजपाल जज्जी के भांजे ने की आत्महत्या
ISRO का निसार उपग्रह करेगा किसानों की बड़ी मदद… मिलेगी मिट्टी की नमी की सटीक जानकारी
चांदी के नंदी पर बिराजे शिव, मोहन यादव ने खींचा रथ, शिवराज भी पहुंचे बड़वाले मंदिर
महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख ने शिवाजी महाराज से की टीपू सुल्तान की तुलना, भाजपा और हिंदूवादी संगठन भड़क उठे