अवैध हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार
जयपुर । राजस्थान पुलिस मुख्यालय द्वारा वज्र प्रहार और पुलिस आयुक्तालय जयपुर द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन आग के तहत पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है पुलिस उपायुक्त जयपुर दक्षिण दिगंत आनंद ने बताया जयपुर शहर में अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए जिला विशेष टीम के कांस्टेबल ओमप्रकाश द्वारा डीएसटी जयपुर दक्षिण और थाना शिवदासपुरा पर सूचना दी कि 4 संदिग्ध व्यक्ति अवैध हथियार बेचने के लिए जयपुर आए हैं जिस पर तुरन्त कार्यवाही करते हुए डीएसटी जयपुर दक्षिण रणजीत सिंह पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी, पुलिस थाना शिवदासपुरा, जयपुर दक्षिण ने मय जाप्ते के तुरन्त कार्यवाही करते हुये मौके पर पहुंचे. द्रव्यवती नदी के पास कच्चे रास्ते में झाडियों की ओट में छिपकर बैठे कुल 4 युवको को डिटेन कर कार्यवाही करी युवकों से कब्जे से 7 अवैध पिस्टल मय मैगजीन और 2 अतिरिक्त मैगजीन बरामद करी.गिरफ्तार आरोपियों में से एक किशोर को निरूद्ध किया गया है.आरोपियों से पूछताछ में बताया कि वो हथियार खरीदकर जयपुर शहर में व अन्य जगहों पर गाहकों को बेचकर मोटा मुनाफा कमाते है. प्रारम्भिक पूछताछ में मुल्जिम गणेश मेघवाल के विरूद्ध 5 प्रकरण दर्ज है जिनमें से एक प्रकरण थाना मनोहरपुर, जिला जयपुर ग्रामीण में अवैध पिस्टल रखने का है.एक प्रकरण पुलिस थाना पांचुडी जिला नागौर में अपहरण का है इसके अलावा रोहन मलिक के विरूद्ध पुलिस थाना सदर जिला नागौर में एक प्रकरण एनडीपीएस का दर्ज है. जिसमें वह लम्बे समय तक जेल में रहा.इनके अलावा सभी आरोपियों के का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला किया जा रहा है।
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
पहाड़ से जंगल तक पक्के घर: छिंदवाड़ा प्रधानमंत्री की गुड लिस्ट में टॉप
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
Maha Shivratri 2026: इस शिवरात्रि आजमाएं कुछ नया, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी स्टफ्ड चीला
Valentine’s Day पर रायपुर में हिंदू संगठनों का अनोखा विरोध, सड़कों पर उतरकर बांटी हनुमान चालीसा