बच्ची से डिजिटल रेप का आरोपी गिरफ्तार
कौशांबी। कौशांबी जिले में एक 5 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ उसके पड़ोस में रहने वाले युवक ने डिजिटल रेप किया है। पीड़ित बच्ची की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया और फरार होने की कोशिश कर रहे आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
बताया जा रहा है कि 5 वर्षीय मासूम बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। तभी पड़ोस के ही रहने वाले मोनू सिंह की नीयत बिगड़ गई और उसके बाद बच्ची को उठाकर गांव से लगभग 9 किलोमीटर दूर स्थित प्राथमिक विद्यालय के पीछे ले गया। उसके बाद आरोपी बच्ची के साथ जबर्दस्ती करने लगा। आरोप है कि मोनू ने मासूम ने बच्ची के प्राइवेट पार्ट के साथ घिनोना कृत्य किया तो बच्ची चिल्लाने लगी। तभी खेतों में काम कर रहे लोग घटनास्थल की तरफ दौड़े तो आरोपी युवक जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। ये सब देखकर ग्रामीणों ने इसकी जानकारी परिजनों के साथ पइंसा पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच की और पीड़िता मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश में जुट गई। तभी मुखबिर ने बताया कि रेप का आरोपी युवक जगन्नाथपुर गांव के पास फरार होने की फिराक में वाहन का इंतजार कर रहा है। ये सूचना मिलते ही पइंसा पुलिस जगन्नाथपुर गांव पहुंची और आरोपी की घेराबंदी करते हुए गिरफ़्तार कर जेल भेज दिया।
असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव
जनसंपर्क अधिकारी पर दबाव का आरोप, रॉयल प्रेस क्लब पहुंचा थाने
वाराणसी कचहरी में बम धमकी से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई
मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट
‘नेताओं के द्वारा बनाए गए धर्मगुरु सत्ता के गुरु’, शंकराचार्य सदानंद सरस्वती का गौ माता पर बड़ा बयान