नाबालिग से रेप के आरोपी को 20 साल के कठोर कारावास की सजा
अजमेर । राजस्थान की अजमेर पॉक्सो एक्ट न्यायालय एक ने आज नाबालिग से रेप मामले में सुनवाई के दौरान आरोपी के दोषी पाए जाने के बाद उसे 20 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई। आरोपी पर 48 हजार का आर्थिक दंड भी लगाया है। अभियोजन पक्ष ने इस मामले में 20 गवाह और 39 दस्तावेज पेश किए जिसके आधार पर आरोपी को दोषी माना गया। इस मामले की जानकारी देते हुए विशिष्ट लोक अभियोजक रूपेंद्र पाल परिहार ने बताया कि यह मामला सरवाड़ थाने का है। यहां 11 मार्च 2023 को पीड़ित परिवार ने रिपोर्ट में बताया था कि उनकी नाबालिग बेटी को बोरडा क्षेत्र के रहने वाले एक प्रधान ने सोशल मीडिया के जरिए अपने जाल में फंसा लिया। उसने नाबालिग से दोस्ती की और इसके बाद उसे बहला फुसला कर ले गया। फिर उसके साथ अलग-अलग स्थान पर ले जाकर बलात्कार किया।
इस संबंध में पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी प्रधान को गिरफ्तार किया और नाबालिग के बयान दर्ज कर इस मामले में कार्रवाई शुरू की और आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। यहां लगातार सुनवाई के बाद अभियोजन पक्ष की ओर से 20 गवाह और 39 दस्तावेज पेश किए गए जिसके आधार पर आरोपी को दोषी मानते हुए 20 साल कठोर कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही 48 हजार के अर्थ दंड से दंडित भी किया है। वहीं न्यायालय ने इस मामले में पीड़िता को पीड़ित प्रतिकर स्कीम के तहत 6 लाख की सहायता राशि देने के आदेश भी दिए हैं।
असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव
जनसंपर्क अधिकारी पर दबाव का आरोप, रॉयल प्रेस क्लब पहुंचा थाने
वाराणसी कचहरी में बम धमकी से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई
मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट
‘नेताओं के द्वारा बनाए गए धर्मगुरु सत्ता के गुरु’, शंकराचार्य सदानंद सरस्वती का गौ माता पर बड़ा बयान