पुलिस के हत्थे चढ़ा ज्वेलरी शॉप में हुई चोरी का आरोपी
जयपुर । डूंगरपुर जिले की सागवाड़ा थाना पुलिस ने एक ज्वेलरी शॉप में हुई चोरी का खुलासा कर दिया है पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया वारदात के बाद आरोपी महाराष्ट्र भाग गया था जिसे पुलिस ने सोलापुर से गिरफ्तार किया है पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी हुए सोना और चांदी भी बरामद कर ली है।
सागवाड़ा थानाधिकारी प्रभुलाल ने बताया की महेश पुत्र जगन्नाथ चोपड़ा निवासी मेरोपेड ताशगांव जिला सांगली महाराष्ट्र हाल गोल चौराहा सागवाड़ा ने रिपोर्ट दर्ज करवाई.इसमें बताया की वह सागवाड़ा में खोड़निया ज्वेलर्स के सामने एक दुकान में सोने चांदी का काम करता है रात के समय अज्ञात चोर छत के रास्ते दुकान में घुसे और सोना चांदी के जेवरात चुराकर ले गए इस पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। थानाधिकारी प्रभुलाल,एसआई लक्ष्मीलाल,हेड कांस्टेबल वालचंद,लोकेंद्र सिंह,रोहित सिंह, घनश्याम सिंह, भीमराज, साइबर सेल के हेमेंद्र सिंह और राहुल की टीम छानबीन में जुट गई.इस पुलिस ने सागवाड़ा कस्बे,बांसवाड़ा रोड पर कई सीसीटीवी फुटेज खंगाले.जिसे एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया.वहीं, संदिग्ध व्यक्ति की ओर से एक दुकान में ऑनलाइन पेमेंट करते हुए भी मिला जिस पर पुलिस ने उसकी लोकेशन का पता लगाया.संदिग्ध युवक का लोकेशन महाराष्ट्र सोलापुर का मिलने से एक टीम को रवाना किया.जिस पर पुलिस ने छानबीन करते हुए संदिग्ध आरोपी उदय तावड़े पुत्र अनुराज तावड़े निवासी निमणी रोड तादले बस्ती तुर्ची पुलिस थाना ताजगांव जिला सांगली महाराष्ट्र को डिटेन कर लिया पुलिस पूछताछ में आरोपी ने जुर्म स्वीकार कर लिया.उससे 2 किलो 8 ग्राम चांदी और 5 ग्राम सोना जब्त कर लिया.पुलिस उसे डूंगरपुर लेकर आई और गिरफ्तार कर लिया. फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
Mumbai में मेट्रो पिलर गिरा, 1 की मौत, 4 घायल
वंदे मातरम दिशा-निर्देश पर उज्जैन के इमाम का बयान: ‘हिंदू और गैर-हिंदुओं के स्कूल अलग हों’
Bhopal में MBBS छात्रा की संदिग्ध मौत, हॉस्टल में हंगामा
उपमुख्यमंत्री के काफिले में हादसा, कई वाहन क्षतिग्रस्त
ट्रेडिंग कारोबारी से लूट मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 आरोपी पुलिस जवानों को नौकरी से किया बर्खास्त
CG High Court: 38 साल पुराने दवा प्रकरण में राज्य सरकार की अपील खारिज, आरोपियों के बरी होने को हाई कोर्ट ने माना सही
Dhamtari Accident: कोबरा बटालियन के 4 जवानों की दर्दनाक मौत
10 साल पुराने मामले में फंसे एक्टर धनुष, मिला 20 करोड़ का लीगल नोटिस, क्या है आरोप?
Andhra Pradesh Budget: आंध्र प्रदेश सरकार का 2026-27 के लिए ₹3.32 लाख करोड़ का बजट पेश, जानें किसे क्या मिला