नारकोटिक्स विभाग के अधिकारी पर तेजाब हमला, महिला और साथी गिरफ्तार
जयपुर। राजस्थान के प्रतापगढ़ में गुरुवार को नारकोटिक्स विभाग के एक अधिकारी पर तेजाब फेंकने के आरोप में एक महिला और एक पुरुष को हिरासत में लिया गया है।
प्रतापगढ़ के एसपी विनीत बंसल ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि महिला और अधिकारी एक-दूसरे को जानते थे। हालांकि, अभी सटीक कारण का पता नहीं चल पाया है। उन्होंने बताया कि महिला और उसके साथी ने बमोत्रा के पास नारकोटिक्स विभाग के सब-इंस्पेक्टर हर्षवर्धन की कार को रोका।
हिरासत में आरोपी
एसपी ने बताया कि कुछ देर बात करने के बाद आरोपियों ने उस पर तेजाब फेंक दिया और भाग गए। उन्होंने बताया कि पीड़ित को अस्पताल ले जाया गया और उसका इलाज चल रहा है। एसपी के मुताबिक आरोपियों को हिरासत में लिया गया है और आगे की जांच जारी है।
सुसाइड नोट में छलका दर्द: ‘आप जो जिंदगी देना चाहते थे, वो मैं नहीं कर पाई’
मनरेगा और वीबी-जी रामजी में रिश्तेदारों की फर्में नहीं बनेंगी वेंडर
झाबुआ-अलीराजपुर की खास परंपरा: भगोरिया मेले में दिल मिलते हैं, बनते हैं रिश्ते
फौलादी जिगर और मजबूत इरादे: सेना के सिपाही ने बॉडी बिल्डिंग में जीता दिल
Yogi Adityanath के आदेश के बाद भी कर्मचारियों को नहीं मिली सैलरी
वाराणसी में 3 लाख पौधरोपण, चीन का वर्ल्ड रिकॉर्ड टूटा
अफसरों से सांठगांठ? महाठग राशिद के भागने पर उठे सवाल
होली पर घर जाना बना चुनौती, ट्रेन में नो रूम; हवाई किराया आसमान पर