एक्ट्रेस Mrunal Thakur एग्स फ्रीज कराना चाहती हैं
नई दिल्ली। साउथ और बॉलीवुड सिनेमा की हीरोइन मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में बनी रहती हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है।
मृणाल ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि उन्हें अक्सर बॉडी शेमिंग का शिकार होना पड़ता है और उन्होंने कसम खाई है कि वह ब्यूटी स्टैंडर्ड्स को बदलने जा रही हैं। इसके अलावा उन्होंने अपने एग्स फ्रीज कराने को लेकर भी खुलकर बात की।
अक्सर बॉडी शेमिंग का हुई शिकार
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) ने अपने जीवन और करियर के बीच सही संतुलन पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा, “जीवन और करियर में संतुलन बनाना महत्वपूर्ण है लेकिन आप हमेशा यह पता लगाने की कोशिश करते रहते हैं कि उस संतुलन को कैसे बनाया जाए। मैं जानती हूं कि रिश्ते कठिन होते हैं और इसलिए आपको सही साथी ढूंढने की जरूरत है जो आपके काम की प्रकृति को समझता हो।
मृणाल ने अपने बॉडी शेमिंग के बारे में भी खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि उन्हें अक्सर निगेटिव कमेंट्स मिलते हैं। उन्होंने कहा, "मैं अपने कर्व्स को दिखाकर उस ब्यूटी स्टैंडर्ड को बदलने जा रही हूं। पहले मैं बॉडी-हगिंग कुछ भी पहनने से बहुत डरती थी, लेकिन अब मुझे पसंद है बॉडी-हगिंग।
एग्स फ्रीज करवाना चाहती हैं मृणाल
इसके अलावा अभिनेत्री ने अपने एग्स फ्रीज कराने के मामले पर भी चर्चा की है। उन्होंने हां, मैं भी इस पर विचार कर रही हूं। मुझे पता है कि हर किसी को एक सही साथी की जरूरत होती है। पार्टनर से उम्मीद की जाती है कि वो आपकी नौकरी और लाइफस्टाइल को समझ सके। अगर बात एग्स फ्रीज करने की आती है तो मैं इसके बारे में सोच रही हूं।’
‘द फैमिली स्टार’ में आईं नजर
बता दें हाल ही में अभिनेत्री को ‘द फैमिली स्टार’ में देखा गया था। अब ये फिल्म ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है। परसुराम द्वारा लिखित और निर्देशित, रोमांस पारिवारिक ड्रामा 5 अप्रैल को पूरे भारत के सिनेमाघरों में तेलुगु और तमिल में रिलीज़ हुई थी। कल यानी 26 अप्रैल से ओटीटी प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी।
दोहरा झटका: अमेरिका में छात्रा की मौत के बाद अब पिता का निधन, 262 करोड़ मुआवजा लंबित
सियासत गरम: अखिलेश ने केंद्र–योगी रिश्तों पर उठाए सवाल
Trade Deal: डेयरी और पोल्ट्री के दरवाजे नहीं खोले गए, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बोले कृषि मंत्री चौहान
ग्रेड थर्ड शिक्षकों के तबादलों पर सदन में तीखी नोकझोंक
ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ीं, 29 पर चार विकेट गंवाए, इंग्लिस-ग्रीन और डेविड-हेड आउट
बैन होने के बाद भी पाकिस्तान में जमकर बिक रही ‘धुरंधर’ की पाइरेटेड डीवीडी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
कौन था हुसैन उस्तरा जिसने दाऊद इब्राहिम को दी थी चुनौती? 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर ने निभाया उनका किरदार
IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे अभिषेक? वरुण चक्रवर्ती बोले- उन्होंने अभ्यास किया, स्थिति पहले से बेहतर
AICC की सख्ती: MP PCC ने 4 जिलों की कार्यकारिणी भंग की
Repo Rate: महंगाई के नए आंकड़ों के बाद भी आरबीआई ब्याज दरों में नहीं करेगा बदलाव? जानें रिपोर्ट का दावा