भाजपा नेता की हत्या का मुख्य आरोपी अकरम गिरफ्तार
अलवर । राजस्थान के अलवर में भाजपा नेता यासीन खान उर्फ पहलवान की हत्या के मामले में नारायणपुर पुलिस ने मुख्य आरोपी अकरम को गिरफ्तार कर लिया है। गौरतलब है कि बीते गुरुवार को 2 गाड़ियों में आए हथियारबंद बदमाशों ने पीट-पीट कर यासीन खान की हत्या कर दी थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यासीन के शरीर पर 200 जगह चोट के निशान मिले हैं। इस घटना में शामिल अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की टीमें राजस्थान, यूपी और हरियाणा के विभिन्न क्षेत्रों में दबिश दे रही हैं।
इस मामले में अलवर के एसपी आनंद शर्मा ने बताया कि यासीन खान उर्फ पहलवान के साथ पहले मारपीट की गई। दो गाड़ियों में आए एक दर्जन हथियारबंद बदमाशों ने जयपुर से अलवर लौट रहे यासीन खान की गाड़ी को ओवरटेक करके नारायणपुर क्षेत्र में रुकवाया और फिर कुल्हाड़ी और डंडों से उन पर हमला किया। कुल्हाड़ी से उनके सिर पर वार किए तो डंडों से बदमाशों ने यासीन के हाथ पैर तोड़ दिए। इस घटना में घायल यासीन की जयपुर के एक अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। इस मामले में कोटपूतली बहरोड़ जिले की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अकरम (28) को गिरफ्तार किया है जबकि अन्य आरोपी फरार हैं। पुलिस अधीक्षक ने बताया यासीन पहलवान की आरोपियों से पारिवारिक तौर पर पुरानी रंजिश थी। इस वजह से पूर्व में भी मारपीट के मुकदमे दर्ज हैं। इस मामले में पुलिस कार्रवाई कर रही है और अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है। फिलहाल मुख्य आरोपी अकरम से पुलिस पूछताछ कर रही है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लेकर उससे आगे की पूछताछ की जाएगी। एसपी ने बताया कि इस मामले में परिजनों की तरफ से इरफान, अकरम, वसीम, अख्खा, साजिद दिलावर और अमीर के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज हुआ था।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (16 फ़रवरी 2026)
श्रद्धा और आस्था का प्रमुख केंद्र है बाबा धाम: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला 2026 का भव्य समापन
सरगुजा ओलंपिक के जिला स्तरीय आयोजनों में 10,577 खिलाड़ियों ने की भागीदारी
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल के प्राचीन बड़वाले महादेव मंदिर पहुंचकर की पूजा-अर्चना
लोकसंगीत और बॉलीवुड सुरों से सजा मैनपाट महोत्सव का दूसरा दिन
सुकमा कलेक्टर ने दोरनापाल में योजनाओं की स्थिति देखी
मधुमक्खी पालन से स्व-सहायता समूह की आय में वृद्धि
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सपत्नीक महाशिवरात्रि पर्व पर महाकाल के दर्शन कर पूजन-अर्चन किया
आतंकी गतिविधियों के शक में 21 स्थानों पर तलाशी, ATS की समन्वित कार्रवाई