स्वच्छता पर हमेशा ध्यान दे-मंत्री
जयपुर । पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने पंचायती राज विभाग के सभागार में चूरू जिले की सुजानगढ़ पंचायत समिति की ग्राम पंचायत कोलासर के नये भवन का वर्चुअल लोकार्पण किया। दिलावर ने कहा कि आज ग्राम पंचायत भवन का लोकार्पण एक ऐतिहासिक पल है जो ग्रामीण क्षेत्रों के विकास में आमजन की भागीदारी को बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
उन्होंने कहा कि स्वच्छता पर हमेशा ध्यान दें। प्लास्टिक एवं पॉलीथिन का उपयोग बिल्कुल भी नहीं करें। इसके विकल्प के रूप में जनसहयोग से बर्तन बैंक बनाये। बर्तन का एक सेट लगभग दो सौ रुपये में आ जाता है। सामूहिक रूप से बर्तनों का उपयोग करें। हमारे सार्वजनिक स्थान, मोहल्ला, हमारा निवास, शौचालय आदि स्वच्छ रहे। साथ ही कचरा प्रबंध एवं उसका उठाव नियमित रूप से होना चाहिए। साफ सफाई के लिए सरकार प्रत्येक ग्राम पंचायत को सालाना दस लाख रुपये देती है। मृत पशुओं को आबादी क्षेत्र के बाहर गड्ढा खोदकर निस्तारण करने का काम ग्राम पंचायत करेगी। हरियालो राजस्थान अभियान के बारे मे कहा कि आपने वृहद स्तर पर पौधे लगाए हैं। उनकी रखवाली करने, पानी देने एवं जानवरों से सुरक्षा करने के लिए एक नरेगा कर्मी को लगवाने के लिए विकास अधिकारी से कहें।
छतरपुर में एम्बुलेंस न मिलने से 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल
सीएम मोहन यादव ने की गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात
Mohan Yadav ने Amit Shah से की मुलाकात, निगम-मंडल नियुक्तियों पर चर्चा
Indian National Congress नेत्री उर्मिला साकेत की नाराजगी, अधिकारी को पहनाया भाजपा का पट्टा
रायपुर में साइबर फ्रॉड का नया तरीका, डेबिट कार्ड-आधार दिखवाकर ठगी
Holi 2026: राजसमंद में फागोत्सव की धूम, फूलों की होली में रंगा पूरा शहर
होली से पहले खाद्य विभाग सख्त, मिष्ठान भंडार और रेस्टोरेंट पर छापेमारी
Chhattisgarh में 109 करोड़ से 5 सड़कों के निर्माण को मंजूरी
Report: क्या ग्रीन स्टील का इस्तेमाल होने से कार्बन उत्सर्जन हो रहा कम? जानें रिपोर्ट का दावा