अमित शाह ने भाजपा को दान में दिए 2 हजार
नई दिल्ली।केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लोकसभा चुनाव से पहले, रविवार को भाजपा के पार्टी फंड में 2,000 रुपये का दान दिया। गृहमंत्री शाह का योगदान दान अभियान में व्यापक भागीदारी के अनुरोध के साथ आया। उन्होंने अपने दान की एक तस्वीर साझा करते हुए एक्स पर पोस्ट किया, विकसित भारत के निर्माण के लिए प्रत्येक व्यक्ति का समर्थन महत्वपूर्ण है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में काम कर रही है। नमो ऐप का उपयोग करते हुए डोनेशन फॉर नेशन बिल्डिंग को राष्ट्रव्यापी अभियान बनाएं। भाजपा के चंदा अभियान में तेजी तब आई है, जब पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने 1 मार्च को पार्टी को 1,000 रुपये का योगदान देकर इस अभियान की शुरुआत की जेपी नड्डा ने विकसित भारत के लिए पीएम मोदी के दृष्टिकोण के प्रति लोगों के समर्थन के महत्व पर जोर दिया था। भाजपा अध्यक्ष ने एक्स पर पोस्ट किया था, मैंने भारत को विकसित भारत बनाने के पीएम मोदी के दृष्टिकोण को अपना व्यक्तिगत समर्थन देने के लिए भाजपा को दान दिया है।
लखनऊ, अयोध्या और काशी की 19 कचहरी में बम धमकी, सुरक्षा कारणों से परिसर खाली कराया गया
“हम जनप्रतिनिधि हैं, हमें जनता के बीच जाना......किसानों को लेकर भ्रम पैदा कर रहा विपक्ष
बीजेपी के तीन मंत्रियों को दे देना चाहिए इस्तीफा, शहडोल में जीतू पटवारी के तीखे बोल
उत्तर कोरिया के तानाशाह ने जिस बेटी को अपना उत्तराधिकारी चुना, वह चीन दौरे पर थी पिता के साथ
रात के अंधेरे में क्या कर रहे थे ये 4 युवक? बैजनाथपारा में पुलिस की पैनी नजर, संदिग्धों को सीधे कोर्ट में किया पेश
MCB में धान खरीदी का सफल मॉडल, 34% से अधिक उठाव पूरा
मप्र : रातोंरात 11 आईएएस के तबादले, मनीष सिंह बने जनसंपर्क आयुक्त, अशोक वर्णवाल को स्वास्थ्य का जिम्मा
सबरीमाला मंदिर मामले में पंकज भंडारी को राहत नहीं, गिरफ्तारी के खिलाफ याचिका खारिज
20 फरवरी को होगा चावल उत्सव, दो माह का चावल एक साथ मिलेगा
छत्तीसगढ़ में रफ्तार का कहर, दो दिनों में 6 की मौत