केरल दौरे पर अमित शाह ने शुरू किया भाजपा का चुनावी अभियान
तिरुवनंतपुरम। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने केरल के तिरुवनंतपुरम नगर निगम में भाजपा की हालिया जीत का जिक्र करते हुए कहा कि यह विजय केवल एक पड़ाव है, अंतिम लक्ष्य तो केरल में भाजपा की सरकार और मुख्यमंत्री लाना है। गृह मंत्री शाह ने कहा, कि भाजपा का उद्देश्य केवल चुनाव जीतना नहीं है, बल्कि केरल को पूर्ण विकसित बनाना, देशविरोधी ताकतों से सुरक्षित रखना और यहां की सदियों पुरानी आस्था की रक्षा करना है।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि केरल के लोग भी समझते हैं कि यूडीएफ और एलडीएफ ये काम नहीं कर सकते, और केवल नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए ही यह संभव कर सकती है। आगामी विधानसभा चुनाव से पहले शाह का यह दौरा पार्टी के संगठनात्मक आधार को मजबूत करने और स्थानीय नेताओं से सीधे संवाद स्थापित करने का हिस्सा है।
गौरतलब है कि गृह मंत्री अमित शाह शनिवार रात को तिरुवनंतपुरम पहुंचे थे। अपने दौरे की शुरुआत उन्होंने श्री पद्मनाभस्वामी मंदिर के दर्शन से की, इसके बाद हाल ही में निर्वाचित हुए बीजेपी प्रतिनिधियों से मुलाकात की और आगामी चुनाव को लेकर रणनीति पर चर्चा की।
शाह के इस दौरे से भाजपा के लिए केरल में विधानसभा चुनाव अभियान की औपचारिक शुरुआत हो गई है, और पार्टी अब राज्य में अपनी पकड़ मजबूत करने और आगामी विधानसभा चुनाव में बेहतर परिणाम हासिल करने की तैयारी में जुट गई है।
झंडू कुमार ने रचा इतिहास, कांस्य पदक जीतने पर पीएम मोदी बोले- पूरे देश को किया गौरवान्वित
अश्विन का बड़ा बयान, बोले- मोहम्मद शमी और भुवनेश्वर कुमार में बस यही एक अंतर है
बिहार बंद के बीच हाई अलर्ट, संवेदनशील इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात
जुनिपर ग्रीन एनर्जी का IPO जल्द, ग्रीन एनर्जी में दांव लगाने वालों के लिए बड़ा अवसर
पटाखा फैक्टरी विस्फोट में भारी तबाही, राहत-बचाव के दौरान मिले शवों के अवशेष
MP में छात्र आंदोलन तेज, 20 जिलों तक फैला प्रदर्शन, इंदौर में ड्रोन से नजर
पीयूष गोयल के फर्जी वीडियो पर बवाल, डीपफेक बनाने वालों के खिलाफ मामला दर्ज
डॉक्टरों की सलाह पर शबाना आजमी ने रोका विरोध प्रदर्शन, सामने आई बीमारी की वजह
बौंली में NEET पेपर लीक पर फूटा गुस्सा, कैंडल मार्च में उमड़ी भीड़