अमृत मिशन-2 को जल्द हरी झंडी मिलने की उम्मीद
अजमेर। अजमेर में जलापूर्ति व्यवस्था के लिए अमृत मिशन 2.0 को जल्द हरी झंडी मिल सकती है। योजना के तहत करीब 186 करोड़ रुपए के होने वाले विभिन्न कार्यों की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) फाइनल हो गई है। अब विभाग की तकनीकी कमेटी से इसे हरी झंडी मिलने का इंतजार है। बीते कुछ समय से डीपीआर में बदलाव हो रहे थे। मुख्य अभियंता ने डीपीआर को फाइनल कर दिया। इसे अब स्वीकृति के लिए विभाग की तकनीकी कमेटी को भेजा गया है। बताया जा रहा है कि जल्द इसे स्वीकृति मिलेगी।
आमंत्रित होंगी निविदायें
मिशन के तहत होने वाले विविध कार्यों की निविदाएं आमंत्रित की जाएगी। डीपीआर में पूर्व में कुल 11 टंकियां थी। इसमें पंचशील ए ब्लॉक, गणेश गुवाड़ी, छतरी योजना, रातिडांग, ज्ञान विहार बीके कौल नगर, आरपीएससी के पीछे बंदिया गांव, एचएमटी, कल्याणीपुरा, एमडी कॉलोनी नाका मदार, फरीदाबाग व आम का तालाब में टंकी प्रस्तावित थी। लेकिन अब कुल दस टंकियों का निर्माण होगा। इसमें गणेश गवाड़ी व रातिडांग की टंकी को हटा दिया गया है। जबकि फॉयसागर रोड करणी विहार में टंकी का निर्माण प्रस्तावित किया गया है। इसी तरह पूर्व में 3 स्वच्छ जलाशय (सीडब्ल्यूआर) - शक्तिनगर, प्रोफेसर कॉलोनी व माखुपुरा में बनने थे। इसे बढ़ाकर अब 5 कर दिया गया। इसमें पंचशील व फॉयसागर झील परिसर में सीडब्ल्यूआर का निर्माण जोड़ा गया है। फॉयसागर झील परिसर में 5 एमएलडी का ट्रीटमेंट प्लांट तथा झील में एक इंटैक वैल का निर्माण व करीब सात पंप हाउस डीपीआर में शामिल किए गए हैं। पूर्व में विभिन्न व्यास की करीब 38 किमी लंबी राइजिंगमैन लाइन व 282 किमी वितरण लाइनें डीपीआर में शामिल थी। जो अब क्रमशः 41 व 262 किमी हो गई है।
दोहरा झटका: अमेरिका में छात्रा की मौत के बाद अब पिता का निधन, 262 करोड़ मुआवजा लंबित
सियासत गरम: अखिलेश ने केंद्र–योगी रिश्तों पर उठाए सवाल
Trade Deal: डेयरी और पोल्ट्री के दरवाजे नहीं खोले गए, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बोले कृषि मंत्री चौहान
ग्रेड थर्ड शिक्षकों के तबादलों पर सदन में तीखी नोकझोंक
ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ीं, 29 पर चार विकेट गंवाए, इंग्लिस-ग्रीन और डेविड-हेड आउट
बैन होने के बाद भी पाकिस्तान में जमकर बिक रही ‘धुरंधर’ की पाइरेटेड डीवीडी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
कौन था हुसैन उस्तरा जिसने दाऊद इब्राहिम को दी थी चुनौती? 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर ने निभाया उनका किरदार
IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे अभिषेक? वरुण चक्रवर्ती बोले- उन्होंने अभ्यास किया, स्थिति पहले से बेहतर
AICC की सख्ती: MP PCC ने 4 जिलों की कार्यकारिणी भंग की
Repo Rate: महंगाई के नए आंकड़ों के बाद भी आरबीआई ब्याज दरों में नहीं करेगा बदलाव? जानें रिपोर्ट का दावा