किंग कॉन्ग जैसे जानवर का अस्तित्व वास्तव में था
बीजिंग । जिस तरह से वैज्ञानिकों को डायनासोर के जीवाश्म मिलते रहते हैं, वैसा किंग कॉन्ग जैसे जानवर के साथ नहीं है। अभी तक साइंटिस्ट को किंग कॉन्ग जैसे जानवर के होने के किसी भी तरह के जीवाश्म नहीं मिले थे, पर नए अध्ययन में दावा किया गया है कि किंग कॉन्ग जैसे जानवर का अस्तित्व वास्तव में था।
अध्ययन के मुताबिक दक्षिणी चीन में सदियों पहले 10 फुट लंबा और गोरिल्ला से दो गुना भारी वानर प्रजाति का एक जानवर रह करता था जो जलवायु परिवर्तन के कारण विलुप्त हो गया था। इस तरह के विशाल जानवरों के बारे में वैज्ञानिक काफी पहले से जानने का प्रयास कर रहे हैं। पर इनके गायब हो जाने का बड़ा रहस्य आज भी कायम है।
जिस जीव का जीवाश्म वैज्ञानिकों को मिला है, उसका नाम जाइगेंटोपिथेकस ब्लैकी है जो जर्मन- डच जीवाश्म विज्ञानी जीएचआर वॉन कोइनिगवाल्ड ने खोजा है।उन्हें इनके दांत और जबड़ों के जीवाश्म दक्षिण चीन की गुफाओं से मिले थे। करीब 20 लाख साल पुरानी गुफाओं में सैंकड़ों दांत मिले थे। पर युवा गुफाओं में बहुत ही कम दांत मिले हैं। अध्ययन से साइंटिस्ट को पता चला कि इन जानवरों की खुराक ना केवल समय के साथ बदली थी बल्कि उन्हे जलवायु परिवर्तन का भी समाना करना पड़ा था। यह अध्ययन नेचर जर्नल में प्रकाशित हुआ है।
वैज्ञानिकों का कहना है कि इस अभी इनके आकार और संरचना के बारे में जानकारी नहीं मिली है, पर ये फिल्मी किंग कॉन्ग जितने बहुत ज्यादा बड़े भी नहीं हुआ करते थे और ये डायासोर के युग में तो बिलुकल नहीं थे।शोधकर्ताओं का कहना है कि जलवायु परिवर्तन को ये जानवर सहन नहीं कर सके और करीब 2.95 लाख से 2.15 लाख साल के बीच के दौर में विलुप्त होते चले गए। वहीं जाइकोंटोपिथेकल की जनसंख्या करीब 20 लाख साल पहले काफी फली फूली थी। जो जंगलो में रह कर फल खाया करते थे। बाद में जलवायु परिवर्तन के कारण इन्हें फल मिलने बंद हो गए और ये विलुप्त होते चले गए।
दोहरा झटका: अमेरिका में छात्रा की मौत के बाद अब पिता का निधन, 262 करोड़ मुआवजा लंबित
सियासत गरम: अखिलेश ने केंद्र–योगी रिश्तों पर उठाए सवाल
Trade Deal: डेयरी और पोल्ट्री के दरवाजे नहीं खोले गए, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बोले कृषि मंत्री चौहान
ग्रेड थर्ड शिक्षकों के तबादलों पर सदन में तीखी नोकझोंक
ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ीं, 29 पर चार विकेट गंवाए, इंग्लिस-ग्रीन और डेविड-हेड आउट
बैन होने के बाद भी पाकिस्तान में जमकर बिक रही ‘धुरंधर’ की पाइरेटेड डीवीडी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
कौन था हुसैन उस्तरा जिसने दाऊद इब्राहिम को दी थी चुनौती? 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर ने निभाया उनका किरदार
IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे अभिषेक? वरुण चक्रवर्ती बोले- उन्होंने अभ्यास किया, स्थिति पहले से बेहतर
AICC की सख्ती: MP PCC ने 4 जिलों की कार्यकारिणी भंग की
Repo Rate: महंगाई के नए आंकड़ों के बाद भी आरबीआई ब्याज दरों में नहीं करेगा बदलाव? जानें रिपोर्ट का दावा