गुस्से ने ले ली जान: घरेलू कलह में पति की मौत, पत्नी की हालत नाजुक
बीकानेर : शहर के कोटगेट थाना क्षेत्र के एक परिवार में हुए घरेलू विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। पति-पत्नी के बीच झगड़े के दौरान हुई चाकूबाजी में पति की मौत हो गई, जबकि पत्नी और मृतक का भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सीआई विश्वजीत मौके पर पहुंचे और घायलों को पीबीएम अस्पताल भिजवाया। दोनों घायलों का ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा है।
मृतक की पहचान कमला कॉलोनी निवासी सन्नी पंवार के रूप में हुई है, जिसकी गर्दन पर चाकू लगने से मौके पर ही मौत हो गई। पत्नी ममता और भाई जीतू पंवार को भी गंभीर चोटें आई हैं। ममता के हाथ, पीठ और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें हैं, जबकि जीतू को भी कई स्थानों पर चोट लगी है। ममता की हालत गंभीर बताई जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सन्नी पंवार एक डिलीवरी बॉय था और निजी कंपनियों के पार्सल पहुंचाने का कार्य करता था। वह पिछले कई दिनों से काम पर नहीं जा रहा था और शराब की लत का शिकार था। इसी को लेकर घर में आए दिन झगड़े होते थे। सन्नी और ममता के दो बेटे हैं, जो कॉलेज में पढ़ते हैं। घटना के समय दोनों घर पर नहीं थे लेकिन बाद में उन्हें बुलाया गया। बताया जा रहा है कि दोनों बेटे भी माता-पिता के आपसी झगड़ों से बेहद परेशान रहते थे। पुलिस प्रथम दृष्टया मामले को घरेलू कलह का नतीजा मान रही है। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है और मामले की जांच जारी है।
दमिश्क हाईवे पर मौत का सफर: बस दुर्घटना में 35 यात्रियों की दर्दनाक मौत
RPSC स्कूल लेक्चरर भर्ती 2022 पर सवाल, फाइनल आंसर-की में बदलाव के आरोप
राजस्थान में छात्रों का आंदोलन तेज, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब इस मंत्री के इस्तीफे की मांग
रालोद में अंदरूनी कलह खुलकर आई सामने, 10 पदाधिकारियों ने दिया सामूहिक इस्तीफा
CM शुभेंदु की चेतावनी, 'धोखेबाज भतीजे को कोई नहीं बचा पाएगा', घोटाले पर सियासी वार
एक तरफ धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, दूसरी तरफ मायावती का बड़ा राजनीतिक संदेश
मां-बाप की आंखों के सामने उजड़ा परिवार, पिछोला झील में डूबने से बच्ची की मौत
कमाई बढ़ी, लेकिन घाटा भी बढ़ा; FY26 में PhonePe के वित्तीय नतीजे चौंकाने वाले