अंजली ने 95.80% अंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया
कोटपूतली-बहरोड़। के नारेहड़ा कस्बे की बेटियों ने एक बार फिर अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। न्यू गार्डन पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, नारेहड़ा की छात्रा अंजली कला वर्ग में 95.80 प्रतिशत अंक हासिल कर सेंटर में अव्वल आई हैं, जिससे पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
अंजू बासनीवाल ने भी दिखाया उत्कृष्ट प्रदर्शन
इसी क्रम में राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, नारेहड़ा की छात्रा अंजू बासनीवाल ने 91.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। दोनों छात्राओं की उपलब्धि यह दर्शाती है कि ग्रामीण क्षेत्रों की बेटियां भी अवसर मिलने पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने में सक्षम हैं।
UPSC के जरिए आईएएस बनने का सपना
अंजली और अंजू दोनों का लक्ष्य भविष्य में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा पास कर आईएएस अधिकारी बनना है। छात्राओं की इस सफलता पर विद्यालय परिवार और क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने उन्हें बधाई दी है। प्रधानाचार्य लक्ष्मण सिंह, अलकेश लखेरा, सुशीला बासनीवाल, संजय जोशी, महेश सिंह, संयम बासनीवाल और सुनील कुमार बासनीवाल सहित अन्य लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और इसे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय बताया।
फास्ट-ट्रैक कोर्ट पर अमित शाह का समर्थन, आंदोलन को लेकर विपक्ष को दी नसीहत
पहले टी20 से पहले कप्तान श्रेयस अय्यर का बड़ा मंत्र, खिलाड़ियों से कहा- बेखौफ खेलो
भारत से मुकाबले से पहले जिम्बाब्वे ने बदली टीम, आखिरी वक्त पर लिया बड़ा फैसला
मध्यप्रदेश को मिलेगी नई पहचान, ग्वालियर में आकार लेगा पहला टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन
शेयर बाजार में कमाई का मौका! इन 5 स्टॉक्स पर मोतीलाल ओसवाल ने जताया भरोसा
NEET विवाद पर नितिन नवीन का बड़ा बयान, बोले- विपक्ष के हर सवाल का देंगे जवाब
दीवार फांदकर भागा, 3 महीने तक रहा फरार... अब पुलिस ने दबोचा 'बस्तर का नटवरलाल'
अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर फूटा लोगों का गुस्सा, शताब्दीपुरम पुलिस छावनी में तब्दील
'ड्रग्स केस में फंसा दूंगा' कहने वाले पुलिसकर्मी पर गिरी गाज, किया गया सस्पेंड
कैंची से घायल बच्चे की जान पर बनी आफत, डॉक्टरों ने जटिल सर्जरी से बचाया