अंता उपचुनाव: मांगरोल में सीएम भजनलाल शर्मा का रोड शो आज
बारां: अंता विधानसभा उपचुनाव में सीएम भजनलाल शर्मा की एंट्री होने जा रही है। चुनाव प्रचार थमने से चार दिन पहले यानी गुरुवार को सीएम का अंता में रोड शो होगा। सीएम के रोड शो के लिए विशेष रथ तैयार किया गया है। इस रथ पर सीएम के साथ पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, सांसद दुष्यंत सिंह और प्रत्याशी मोरपाल सुमन भी सवार होंगे। ऐसा करके पार्टी चुनाव में एकजुटता का संदेश भी देना चाहती है।
दरअसल अंता उपचुनाव में बीजेपी ने टिकट देने में देरी की थी, जिसने पार्टी में सब कुछ ठीक नहीं होने की सियासी चर्चाओं को जन्म दे दिया था। विपक्ष भी लगातार बीजेपी पर कई गुटों में बंटे होने का आरोप लगाता आया है। गौरतलब है कि अंता में 11 नवंबर को वोटिंग होगी और 14 नवंबर को रिजल्ट आएगा।
मांगरोल से सीसवाली तिराहे तक होगा रोड शो
सीएम भजनलाल शर्मा आज दोपहर 12 बजे हैलीकॉप्टर से मांगरोल पहुंचेंगे। यहां सुभाष चौक से आजाद चौक होते हुए सिसवाली तिराहे तक उनका रोड शो होगा।
इस रोड शो में जगह-जगह ढोल-नगाड़ों और पुष्पवर्षा से कार्यकर्ता सीएम का स्वागत करेंगे। वे शाम 4 बजे तक मांगरोल में रहेंगे। यहां वे मौजूद नेताओं के साथ चुनावी चर्चा भी कर सकते हैं
बीजेपी में प्रत्याशी की घोषणा होने के बाद से 3 नवंबर तक कोई भी बड़ा नेता प्रचार के लिए अंता नहीं गया था। केवल बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ एक बार अंता पहुंचे थे। मंगलवार को पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने अंता में चुनाव प्रचार की कमान संभाली। उन्होंने सीसवाली मंडल और अंता शहर मंडल के कार्यकर्ताओं की बैठक ली। इससे पहले वसुंधरा के बेटे और झालावाड़-बारां सांसद दुष्यंत सिंह ही क्षेत्र में पार्टी का प्रचार कर रहे थे।
वसुंधरा ने प्रचार में कही थी ये बात
वसुंधरा राजे ने प्रचार के दौरान कहा था कि मोरपाल के पीछे मैं और दुष्यंत खड़े हैं। मोरपाल चुनाव जीतेंगे तो जनता के तीन प्रतिनिधि होंगे, जिससे जो काम अभी तक लोकल होने की वजह से नहीं हो पाते थे, वो आसानी से हो सकेंगे। उन्होंने कहा था कि यह चुनाव जन-बल और धन-बल के बीच हैं। एक तरफ जनता और एक तरफ पैसों की ताकत है। जन-बल हमारे साथ है और हमेशा मैंने देखा है कि जीत जन-बल की ही होती है।
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
पहाड़ से जंगल तक पक्के घर: छिंदवाड़ा प्रधानमंत्री की गुड लिस्ट में टॉप
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
Maha Shivratri 2026: इस शिवरात्रि आजमाएं कुछ नया, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी स्टफ्ड चीला