अर्चना पूरन सिंह ने दिया हेल्थ अपडेट; हाथ हुआ फ्रैक्चर, चेहरे पर आईं चोटें
एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह का शूटिंग करने वक्त एक्सीडेंट हो गया. वो राजकुमार राव की फिल्म के लिए शूट कर रही थी. इसके बाद उन्हें तुरंत हॉस्पिटल पहुंचाया गया. उन्हें नानावटी मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया. इसके बाद अर्चना ने अपनी इंजरी के बारे में यूट्यूब पर एक प्रॉपर डिटेल व्लॉग डाला है.
वीडियो में दिखाया गया कि अर्चना और परमीत सेठी के बेटे आयुष्मान ने अपने भाई आर्यमन को अर्चना के बारे में बताया. अर्चना की सर्जरी के बारे में सुनकर आर्यमन रोने लगते हैं. आयुष्मान ने बताया कि अर्चना को हाथ में फ्रैक्चर है और चेहरे पर भी निशान आए हैं.
अर्चना पूरन सिंह ने दिया हेल्थ
अर्चना पूरन सिंह ने इंस्टाग्राम पर वीडियो के कैप्शन में लिखा-'जो होता है अच्छे के लिए होता है...मैं इस पर विश्वास करने की कोशिश कर रही हूं...मैं ठीक हूं. पॉजिटिव रहने की कोशिश कर रही हूं. (बस एक हाथ से कुछ भी काम करने में कितनी मुश्किल होती है, अब पता चल रहा है.) पूरा एपिसोड मेरे यूट्यूब पर देखिए.'
इंस्टाग्राम वीडियो में दिखाया जाता है कि शूटिंग चल रही होती है और अचानक से अर्चना के चीखने की आवाज आती है. फिर सभी उन्हें हॉस्पिटल लेकर जाते हैं. अर्चना के बेटे को जब उनके एक्सीडेंट और सर्जरी का पता चलता है तो वो इमोशनल हो जाते हैं. वीडियो में आगे उनके पति परमीत बताते हैं कि अर्चना का एक्सीडेंट हुआ था और कल उसका एक ऑपरेशन हुआ. इसके अर्चना बताती हैं कि अभी उनके हाथ की सूजन कम हो गई है वरना मेरे हाथ में बहुत सूजन थी, बहुत बड़ा हो गया था. अर्चना काफी परेशानी और दर्द में दिखीं.
Gen-Z से राहुल गांधी का पुराना कनेक्शन, पांच साल पहले इंदौर में शो के जरिए की थी बातचीत
बॉलीवुड में नई जोड़ी का कमाल! मोहित सूरी और रामू लेकर आ रहे हैं रोमांटिक गैंगस्टर ड्रामा
गोविंदा संग अफेयर की खबरों पर नीलम कोठारी का बड़ा खुलासा, बोलीं- मेरे माता-पिता…
21 NDA राज्यों में UCC लागू करने के बयान से बढ़ा विवाद, कांग्रेस ने BJP को घेरा
कार खरीदारों के लिए बड़ी खबर! भारत-ईयू एफटीए से घटेगा शुल्क, जानें किन कारों को फायदा
राहुल गांधी के 80% भारतीय मांसाहारी बयान पर BJP भड़की, ब्रिक्स को लेकर भी साधा निशाना
अमित शाह का बड़ा संदेश- दुनिया की भाषाएं सीखें, लेकिन मातृभाषा से नाता न तोड़ें
चीन की सैटेलाइट तस्वीरें बनीं ईरान की ताकत? अमेरिका ने जताई बड़ी चिंता
गणेश उत्सव का आगाज, इंदौर के मिट्टी वाले बप्पा से लेकर लालबाग के राजा तक उमड़ा सैलाब