*आसींद नगर पालिका के सहायक अभियंता के साथ दुर्व्यवहार करने वालों पर कठोर कार्यवाही की मांग*
आसींद/ नगर पालिका के सहायक अभियंता प्रवीण कुमार मीणा के साथ कुछ व्यक्तियों द्वारा दुर्व्यवहार करने, नाली का गंदा पानी फेंकने एवं नगर पालिका कार्यालय पर ताला लगाकर कर्मचारियों को बंद करने की घटना के विरोध में राजस्थान नगर पालिका कर्मचारी फेडरेशन के प्रांतीय संगठन मंत्री हरनारायण माली, जिला अध्यक्ष नंदकिशोर पारीक द्वारा दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की मांग करते हुए जिला प्रशासन एवं स्थानीय निकाय विभाग के निदेशक को पत्र लिखा गया है ।
प्रांतीय संगठन मंत्री हरनारायण माली ने बताया कि आसींद नगर पालिका के सहायक अभियंता के साथ कुछ व्यक्तियों द्वारा गाली गलौज एवं दुर्व्यवहार किया गया है तथा पालिका कार्मिकों को ताला लगाकर नगर पालिका में बंद कर दिया गया , उक्त घटना में लिप्त दोषियों पर नगर पालिका फेडरेशन द्वारा कठोर कार्यवाही की जाने की मांग की गई है ताकि भविष्य में पालिका कर्मियों के साथ इस तरह के व्यवहार की पुनरावृत्ति ना हो सके। इसी के साथ दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही न होने पर भीलवाड़ा जिले की समस्त नगर निकायों द्वारा आंदोलन किए जाने की चेतावनी भी दी गई है।
दिल्ली वालों के लिए जरूरी खबर! 17 मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री बंद, सफर प्रभावित
क्या धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से लौटेगा छात्रों का भरोसा? शिक्षा संकट पर बड़ी बहस
अमेरिका में 'रामायण' ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर बोले- 'राहा को यह फिल्म दिखाने के लिए उत्साहित हूं'
आज इन 5 जिलों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी, इंदौर-भोपाल में भी बरसेंगे बादल
कच्चा तेल, बॉन्ड यील्ड और ग्लोबल संकेतों से बाजार पर दबाव, निवेशक क्या करें?
लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक टली, राज्यसभा में पेपर लीक पर जोरदार हंगामा
'इस्तीफे से कम कुछ मंजूर नहीं', सरकार और CJP के बीच आज निर्णायक वार्ता
नए परमाणु सहयोग समझौते से मचा बवाल, अमेरिका-सऊदी डील पर उठे सवाल