कोटा: महिला वकील पर जानलेवा हमला, हमलावर ने खुद को भी मारी गोली
राजस्थान के कोटा से बड़ी और खौफनाक खबर सामने आई है. यहां एक युवक की महिला वकील से किसी बात को लेकर कहासुनी हुई. युवक तैश में आया और महिला वकील को गोली मार दी. महिला वकील वहीं गिर पड़ीं और उनके शरीर से खून बहने लगा. युवक को लगा कि महिला की मौत हो गई है. इसके बाद उसने खुद को भी गोली मार ली. दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया. वहां युवक की मौत हो गई. जबकि, महिला वकील की सांसें चल रही थीं. तुरंत उनका इलाज शुरू किया गया.
वकील की हालत अभी गंभीर बनी हुई है. उनका इलाज जारी है. शुक्रवार देर रात की बताया जा रही है. महिला वकील का नाम पूर्वा शर्मा और युवक का नाम करण गुर्जर बताया जा रहा है. प्रारंभिक जानकारी के आधार पर पुलिस ने बताया- मुकुंदरा वन विभाग कार्यालय के नजदीक की यह घटना है. देर रात किसी ने सूचना दी कि गोली चलने जैसी आवाज आई है. पुलिस पहुंची तो युवक और युवती लहूलुहान हालत में पड़े थे. पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन करण की मौत हो चुकी थी.
जानकारी यह भी सामने आ रही है कि पूर्वा ने ही गंभीर घायल हालत में करण की मां को फोन किया था और इस घटना के बारे में जानकारी दी थी. बाद में करण की मां पुलिस लेकर मौके पर पहुंची थीं. करण ने दो गोलियां चलाई थीं. पहली पूर्वा को मारी, जो सिर में फंस गई है. इसकी आज सर्जरी की जा सकती है. दूसरी गोली बेहद नजदीक से खुद को मारी. मौके पर ही करण ने दम तोड़ दिया.
युवक को लगा- वकील मर गई
पुलिस ने बताया- अनंतपुरा इलाका निवासी करण गुर्जर की दादाबाड़ी इलाके की पूर्वा शर्मा में कहासुनी हुई. इससे गुस्साए करण ने पूर्वा को गोली मार दी. करण ने पूर्वा को मरा समझ खुदकुशी कर ली. मौके पर इनकी स्कूटी व फायर आर्म्स मिला. दोनों का काफी रक्त बह गया था. घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे व दोनों को मेडिकल कॉलेज के नए अस्पताल ले गए. पूर्वा को भर्ती कर लिया, जबकि करण को मृत घोषित कर दिया. करण का शव मेडिकल कॉलेज के नए अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है. थानाधिकारी का कहना है कि हमारी प्राथमिकता दोनों का इलाज करवाना था. इसके लिए अस्पताल ले जाया गया था. करण ने पूर्वा को क्यों मारा, इसकी जांच जारी है.
मध्यप्रदेश पुलिस का नशे के विरुद्ध सख्त प्रहार
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम सामाजिक न्याय की सबसे बड़ी गारंटी : खाद्य मंत्री राजपूत
अपनी मेहनत और समर्पण से बड़वानी बन रहा देश में कृषि, उद्यमिता एवं नवाचार का उदाहरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
निर्वाचन तैयारियां एवं स्वीप गतिविधियां तेज
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिले पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीस कम्पनी के पदाधिकारी
निर्माणाधीन सुरंग हादसे से मचा हड़कंप, 10 मजदूरों की गई जान
कांग्रेस के प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, राहुल-अखिलेश समेत कई नेता हिरासत में
मणिपुर में बदलते हालात, KCP के 46 कैडरों के आत्मसमर्पण से शांति प्रक्रिया को मिली मजबूती
मध्य प्रदेश में UCC को मिली मंजूरी, विधानसभा से विधेयक पास; आम लोगों की जिंदगी कितनी होगी आसान?