इंजीनियरिंग छात्रा से रेप की कोशिश..
जयपुर । यहां एक इंजीनियरिंग छात्रा से रेप की कोशिश की गयी है। जानकाकारी के अनुसार आरोपी परिचित ने धमकी देकर उसे कॉलेज से बाहर मिलने बुलाया और जबरदस्ती करने का विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की। थाने में पीड़ित छात्रा ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। मामले की जांच थानेदार कर रहे हैं।
पुलिस ने कहा कि एक युवती ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। वह एक प्राइवेट यूनिवसिर्टी से इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रही है। आरोप है कि साहिल कुरैशी को पुराना परिचित होने के कारण वह जानती है। आरोप है कि पिछले दिनों आरोपी साहिल ने डरा-धमकाकर उसे कॉलेज से बाहर मिलने बुलाया। मना करने पर दोस्तों से कॉल करवाकर परेशान कर मिलने आने का दबाव बनाने लगा। आखिरी बार मिलने की कहकर दबाव बनाकर कॉलेज से बाहर बुला लिया। इस दौरान आरोपी उसे अपनी गाड़ी में बैठाकर ले गया। एक कैफे में ले जाकर उसके साथ जबरन रेप करने का प्रयास किया। विरोध करने पर मारपीट कर डराया-धमकाया। अब डरी-सहमी पीड़ित छात्रा ने थाने में आरोपी परिचित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (02 मार्च 2026)
केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मिले उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा
उद्योग मंत्री देवांगन ने चंदपुरिहा कंसोधन वैश्य गुप्ता समाज को सामुदायिक भवन की दी सौगात
विशेष पिछड़ी जनजातियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार- मंत्री नेताम
सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव