अयोध्या की सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता का कराया गया सुरक्षित गर्भपात
लखनऊ। राजधानी स्थित किंग जार्ज मेडिकल विश्वविद्यालय (केजीएमयू) के स्त्री व प्रसूति रोग विभाग क्वीनमेरी में भर्ती अयोध्या में सामूहिक दुष्कर्म की शिकार हुई किशोरी का सुरक्षित गर्भपात करा दिया गया। हालांकि, संस्थान प्रशासन ने गर्भपात संबंधित अपना आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। पीड़िता की हालत स्थिर बनी हुई है।
अयोध्या से स्वास्थ्य विभाग की टीम और पुलिसकर्मियों ने पीड़िता को कड़ी सुरक्षा के साथ सोमवार को क्वीनमेरी में भर्ती कराया था। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िता की सभी जांचे करने के बाद डॉक्टरों ने मंगलवार को उसका गर्भपात करने का निर्णय लिया। किशोरी की स्थिति सामान्य है वह डॉक्टरों की निगरानी में है, अभी एक सप्ताह भर्ती रखे जाने की जानकारी हैं। वहीं डीएनए जांच के लिए भी सैंपल लिए गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद किशोरी को डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। केजीएमयू प्रवक्ता डॉ. सुधीर सिंह ने गर्भपात संबंधित जानकारी देने से इनकार करते हुए बताया कि किशोरी की स्थिति स्थिर है। केजीएमयू अपने सभी रोगियों की गोपनीयता का सम्मान करता है।
Naxal Surrender: नक्सल संगठन को बड़ा झटका, सुकमा में 22 नक्सलियों ने एक साथ किया सरेंडर
Chhattisgarh में बोर्ड एग्जाम की उलटी गिनती शुरू, गोपनीय सामग्री लेकर पुलिस सुरक्षा के साथ निकले शिक्षक
सलीम खान की बिगड़ी तबीयत, लीलावती अस्पताल में हुए भर्ती; हॉस्पिटल पहुंचे सलमान खान
Grand Mufti of India: कौन हैं केरल में जन्मे मुस्लिमों के मसीहा शेख अबू बक्र अहमद? PM Modi से मुलाकात की हो रही चर्चा
CG Liquor Scam: सौम्या चौरसिया की जमानत याचिका पर बिलासपुर हाईकोर्ट में सुनवाई
जब काम मांगने 'धुरंधर' फेम डायरेक्टर आदित्य धर के पास गई थीं मृणाल ठाकुर, एक्ट्रेस ने साझा किया किस्सा
T20 WC 2026: भारत बनाम नीदरलैंड, संभावित प्लेइंग 11 और हार्दिक-बुमराह को आराम
Surya Grahan 2026: आज आसमान में दिखेगा ‘रिंग ऑफ फायर’, क्या भारत में भी लगेगा सूर्य ग्रहण, जानिए टाइमिंग
सबरीमाला में महिलाओं के साथ भेदभाव मामले में नौ जजों की पीठ गठित