आयुर्वेद पंचकर्म चिकित्सा शिविर 4 जनवरी से
जयपुर । आयुर्वेद विभाग उदयपुर के तत्वावधान में 38वां विशाल 5 दिवसीय नि:शुल्क आयुर्वेद पंचकर्म चिकित्सा शिविर 4 से 8 जनवरी तक राजकीय आदर्श आयुर्वेद औषधालय सिंधी बाजार में आयोजित होगा। शिविर का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक रहेगा। वरिष्ठ आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ. शोभालाल औदिच्य ने बताया कि इस शिविर का उद्देश्य रोगियों को आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति से रोगों से राहत प्रदान करना है।
उन्होंने बताया कि शिविर में सायटिका, कमर दर्द, माइग्रेन, फ्रोजन शोल्डर, स्पॉन्डिलाइटिस, जॉइंट पेन जैसी समस्याओं के लिए आयुर्वेद पंचकर्म चिकित्सा के कटिबस्ती, जानु बस्ती, शिरोधारा, पत्र पिंड, स्वेद धारा, स्वेदन सर्वांग अभ्यंग द्वारा चिकित्सा की जाएगी। साथ ही अन्य शारीरिक समस्याओं का नि:शुल्क उपचार और परामर्श प्रदान किया जाएगा। शिविर के लिए पंजीकरण 3 जनवरी तक औषधालय में समय में किया जाएगा।
आरजेडी की उम्मीदवार सूची से नाराज कांग्रेस, बिहार में फिर सामने आई गठबंधन की खटास
ममता बनर्जी के लिए बागी टीएमसी गुट ने खोले दरवाजे, नंदीग्राम में उम्मीदवार नहीं उतारने का ऐलान
ब्रिक्स मंच पर दिखी गर्मजोशी, पीएम मोदी ने सिर्फ एक नेता को लगाया गले
इबोला ने कांगो में मचाई तबाही, 7 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित
भारतीय मूल की महिला की हत्या से सनसनी, एयरटैग से पीछा कर घर में घुसा आरोपी
ब्रिक्स ओपन सेशन आज 10:50 बजे, चार देशों के राष्ट्राध्यक्षों से मिलेंगे पीएम मोदी
सागर शराब कांड: तीन आरोपियों के शस्त्र लाइसेंस रद्द, हथियार जमा करने के निर्देश