गुरु पुर्णिमा पर भजन संध्या हुई
बड़ीसादड़ी । गुरु पुर्णिमा पर बड़ीसादड़ी नगर के स्वामी गोपाल पुरुषोत्तम सत्संग आश्रम में शनिवार रात भजन संध्या हुई। इस मौके पर स्वामी सुदर्शनाचार्य महाराज ने बताया कि गोपाल पुरुषोत्तम आश्रम में 2 दिवसीय गुरु पूर्णिमा महोत्सव मेला का आयोजन हुआ। जिसमें बाहर से आए हुए कलाकारों द्वारा एक से बढ़कर एक शानदार प्रस्तुतियां दीं।
कार्यक्रम में सबसे पहले उदयपुर से आए भजन कलाकारों ने गणपति वंदना कर भजन संध्या की शुरुआत की। उसके बाद गायिका अंजलि आचार्य ने गुरु वंदना के भजन गाए। अंजलि आचार्य ने भगवान सांवलिया सेठ के शानदार भजनों की प्रस्तुति दी जिससे वहां मौजूद सभी श्रद्धालु नाचने पर मजबूर हो गए। गुरु पूर्णिमा महोत्सव कार्यक्रम में चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह भी सम्मिलित हुए। उनने उपस्थित सभी कलाकारों का स्वागत कर भजन संध्या कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दौरान स्वागत में जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि रवि मेनारिया भी मौजूद रहे। वही गोपाल सत्संग आश्रम में शिवाय दल बड़ी सादड़ी ने कावड़ यात्रा में सम्मिलित होने हेतु विधायक चंद्रभान सिंह को निमंत्रण पत्र दिया और उनके द्वारा कावड़ यात्रा के पोस्टर का विमोचन करवाया।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (16 फ़रवरी 2026)
श्रद्धा और आस्था का प्रमुख केंद्र है बाबा धाम: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला 2026 का भव्य समापन
सरगुजा ओलंपिक के जिला स्तरीय आयोजनों में 10,577 खिलाड़ियों ने की भागीदारी
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल के प्राचीन बड़वाले महादेव मंदिर पहुंचकर की पूजा-अर्चना
लोकसंगीत और बॉलीवुड सुरों से सजा मैनपाट महोत्सव का दूसरा दिन
सुकमा कलेक्टर ने दोरनापाल में योजनाओं की स्थिति देखी
मधुमक्खी पालन से स्व-सहायता समूह की आय में वृद्धि
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सपत्नीक महाशिवरात्रि पर्व पर महाकाल के दर्शन कर पूजन-अर्चन किया
आतंकी गतिविधियों के शक में 21 स्थानों पर तलाशी, ATS की समन्वित कार्रवाई