भजनलाल सरकार खोलेगी अब एक हजार नवीन आंगनबाड़ी केन्द्र
जयपुर। राजस्थान की भजनलाल सरकार की ओर से जल्द ही एक हजार नवीन आंगनबाड़ी केन्द्र खोले जाएंगे। इस बात की जानकारी महिला एवं बाल विकास मंत्री दिया कुमारी ने मंगलवार को विधानसभा में दी है। प्रश्नकाल के दौरान सदस्य द्वारा इस सम्बन्ध में पूछे गए पूरक प्रश्नों का जवाब में दिया कुमारी ने कहा कि बजट वर्ष 2024-25 में प्रत्येक विधान सभा क्षेत्र में 5-5 नवीन आंगनबाड़ी केन्द्र खोले जाने की घोषणा की गई थी।
इसके तहत एक हजार नवीन आंगनबाड़ी केन्द्र खोले जाने की स्वीकृति जारी की जा चुकी है तथा 994 आंगनबाड़ी केन्द्रों का संचालन भी प्रारंभ हो गया हैं। दिया कुमारी ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित नोम्र्स के अनुसार ग्रामीण एवं शहरी परियोजना के अंतर्गत 400 से 800 की आबादी पर एक, 800 से 1600 पर 2, 1600 से 2400 पर 3 तथा इसी तरह 800 के गुणांक में एक अतिरिक्त आंगनबाड़ी खोलने का प्रावधान है।
जनजातीय, मरुस्थलीय एवं दुर्गम क्षेत्रों में 300 से 800 की आबादी पर एक आंगनबाड़ी खोलने का प्रावधान है। उन्होंने सदन को आश्वस्त किया कि इन निर्धारित मापदंडों के अनुसार नए आंगनबाड़ी खोलने के प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजे गए है।
प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी
उन्होंने कहा कि प्रथम चरण में 365 आंगनबाड़ी केन्द्रों को आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र में विकसित करने के लिए विभाग द्वारा प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी कर विकसित करने का कार्य प्रारम्भ किया गया है। साथ ही 2 हजार आंगनबाड़ी केन्द्रों को आदर्श आंगनबाड़ी केन्द्रों में उन्नयन करने की कार्यवाही भी की जा रही है।
अनशन खत्म करने से पहले सोनम वांगचुक की सरकार से बड़ी मांग, पत्र लिखकर रखी शर्त
सीमा राजभर पर बलिया में मुकदमा दर्ज, सपा की महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष पर कार्रवाई
शिवसेना विवाद: उद्धव गुट की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट तैयार, बागी सांसदों और लोकसभा सचिवालय को नोटिस
क्वाड बैठक में जयशंकर का बड़ा बयान, स्वतंत्र और समावेशी हिंद-प्रशांत पर दिया जोर
सावधान! मध्य प्रदेश में 'चड्डी-बनियान गैंग' की दस्तक, पुलिस ने जारी की चेतावनी
पेपर लीक को लेकर राहुल गांधी का बड़ा आरोप, बोले- 10 साल में 152 मामले, लेकिन कार्रवाई नहीं
भोजशाला मामले में नया मोड़, नमाज स्थल को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंचा विवाद
बिजासन माता मंदिर में श्रद्धालुओं की पिटाई का आरोप, वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप
अवैध निर्माण पर सख्ती, निगम ने 50+ बिल्डिंग नक्शे जांच के दायरे में लिए
कैलाश विजयवर्गीय के निवास पर सुरक्षा अलर्ट, विरोध कर रहे दंपति को पुलिस ने हिरासत में लिया