भारतीय जनता पार्टी सभी सीटों पर जीत हासिल करेगी-बेढ़म
जयपुर । धौलपुर जिले के प्रभारी एवं गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम धौलपुर पहुंचे यहां उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में कानून व्यवस्था में नियंत्रण में है लोग भजनलाल सरकार से संतुष्ट हैं. मंत्री बेढम ने यह भी दावा कि आगामी उप चुनाव में भाजपा सभी सातों सीटों पर जीत दर्ज करेगी. उन्होंने अतिवृष्टि से खराब हुई फसलों का मुआवजा शीघ्र देने का भरोसा दिलाया।
बेढम ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रदेश के सभी जिलों में फसल खराबे की गिरदावरी शुरू करा दी गई है फसल खराबे की रिपोर्ट आते ही मुआवजा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की सोच सकारात्मक है बारिश के कारण फसल एवं अन्य जितनी भी संपत्तियों के नुकसान हुए हैं, राजस्थान में होने वाले उपचुनाव को लेकर जिला प्रभारी मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने कहा कि उप चुनाव को लेकर भाजपा ने रणनीति बनाना शुरू कर दिया है. टिकटों के पैनल तैयार किए जा रहे हैं. स्वच्छ छवि के उम्मीदवारों का चयन कर टिकट दिया जाएगा। उन्होंने दावा किया है कि विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी सभी सीटों पर जीत हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने शानदार बजट पेश किया है राजस्थान प्रदेश में कानून व्यवस्था पर पूरी तरह से कंट्रोल है. अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई हो रही है. प्रदेश में आम जनता को राहत और चैन मिल रहा है. गत 10 महीने के सरकार के कार्यकाल की प्रदेश की जनता सराहना कर रही है. ऐसे में उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी सभी सात सीटों पर जीत हासिल करेगी. मंत्री बेढम ने निलंबित प्रधान तुलसी राम कुशवाह के गांव कानासिल पहुचकर उनके भाई के निधन पर शोक संवेदना भी व्यक्त की है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (02 मार्च 2026)
केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मिले उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा
उद्योग मंत्री देवांगन ने चंदपुरिहा कंसोधन वैश्य गुप्ता समाज को सामुदायिक भवन की दी सौगात
विशेष पिछड़ी जनजातियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार- मंत्री नेताम
सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना से साकार हो रहा ऊर्जा आत्मनिर्भरता का संकल्प
जल जीवन मिशन से बदली फुलमत बाई की जिंदगी, अब नहीं करना पड़ता पानी के लिए संघर्ष
टेलरिंग के व्यवसाय में पूजा देवांगन को मिला मजबूत आधार
प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हितानंद शर्मा की माताजी के निधन पर दी श्रद्धांजलि